Sona Chandi Ka Bhav: मई महीने का आखिरी सप्ताह चल रहा है और जून की शुरुआत होने वाली है. अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो इससे पहले आज यानी शनिवार 24 मई 2025 के ताज़ा रेट जरूर जान लें. आज सोने की कीमतों में ₹500 प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है. जबकि चांदी के दाम में ₹100 प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है.
सोने की कीमत ₹98 हजार पार
आज के ताज़ा भाव के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹98,230 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही है, जबकि 1 किलो चांदी का रेट ₹99,900 तक गिर चुका है. 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट में भी बदलाव दर्ज किया गया है.
शहरवार 18 कैरेट सोने के दाम
शहर | 10 ग्राम की कीमत |
---|---|
दिल्ली | ₹73,580 |
कोलकाता, मुंबई | ₹73,560 |
इंदौर, भोपाल | ₹73,600 |
चेन्नई | ₹74,100 |
शहरवार 22 कैरेट सोने के दाम
शहर | 10 ग्राम की कीमत |
---|---|
भोपाल, इंदौर | ₹89,950 |
जयपुर, लखनऊ, दिल्ली | ₹90,005 |
हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई | ₹89,900 |
शहरवार 24 कैरेट सोने के दाम
शहर | 10 ग्राम की कीमत |
---|---|
भोपाल, इंदौर | ₹98,130 |
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़ | ₹98,230 |
हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू, मुंबई | ₹98,080 |
चेन्नई | ₹98,080 |
आज का चांदी का भाव
शहर | 1 किलो चांदी की कीमत |
---|---|
जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली | ₹99,900 |
चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, केरल | ₹1,10,900 |
भोपाल, इंदौर | ₹99,900 |
ऐसे करें शुद्धता की जांच
सोने की शुद्धता जांचने का सबसे विश्वसनीय तरीका हॉलमार्क देखना होता है, जिसे ISO (Indian Standard Organization) द्वारा प्रमाणित किया जाता है.
- 24 कैरेट गोल्ड: 99.9% शुद्ध (999 हॉलमार्क)
- 22 कैरेट गोल्ड: 91.6% शुद्ध (916 हॉलमार्क)
- 21 कैरेट: 87.5% शुद्धता (875 हॉलमार्क)
- 18 कैरेट गोल्ड: 75% शुद्धता (750 हॉलमार्क)
24 कैरेट सोना पूरी तरह शुद्ध होता है, लेकिन यह बहुत नरम होता है, इसलिए इससे आभूषण नहीं बनाए जाते, बल्कि इसका उपयोग सिक्कों और निवेश के लिए किया जाता है. अधिकतर गहनों में 22K, 20K या 18K सोना इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें कुछ प्रतिशत अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी या जिंक मिलाए जाते हैं.
खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- दुकानदार से शुद्धता प्रमाण पत्र मांगें
- हॉलमार्क जरूर देखें
- बिल लें और रसीद संभाल कर रखें
- वजन, कैरेट और रेट की पुष्टि करें