हर महीने मिलेंगे 5000 रूपए पेंशन, मोदी सरकार की इस स्कीम का तुरंत उठाए फायदा Atal Pension Yojana

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana – APY) केंद्र सरकार की एक लोकप्रिय सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसे खासकर असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए शुरू किया गया था. इसका संचालन पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा किया जाता है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना में 18 से 40 वर्ष की आयु के सभी बैंक खाताधारक, जो आयकरदाता नहीं हैं. आवेदन कर सकते हैं. ग्राहक द्वारा किए गए योगदान के आधार पर 60 वर्ष की आयु के बाद मासिक पेंशन दी जाती है.

कितनी पेंशन मिलती है?

योजना के तहत ग्राहक को ₹1000, ₹2000, ₹3000, ₹4000 या ₹5000 प्रति माह की गारंटीकृत न्यूनतम पेंशन मिलती है. यह तय पेंशन ग्राहक द्वारा चुने गए योगदान पर निर्भर करती है, जो मासिक, तिमाही या अर्धवार्षिक आधार पर किया जा सकता है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

मृत्यु के बाद क्या विकल्प है?

अगर ग्राहक की 60 वर्ष से पहले मृत्यु हो जाती है, तो उसका जीवनसाथी अंशदान जारी रख सकता है. ताकि 60 वर्ष पूरे होने पर तय पेंशन मिल सके. यदि जीवनसाथी नहीं है, तो नॉमिनी को एकमुश्त राशि दी जाती है.

निकासी की प्रक्रिया

कुछ शर्तों के तहत ग्राहक योजना से बाहर भी निकल सकते हैं. लेकिन इस स्थिति में सरकारी योगदान और उस पर मिलने वाला ब्याज काट लिया जाता है. यह केवल विशेष परिस्थितियों में लागू होता है.

APY में अब तक कितने लोग जुड़े?

29 अप्रैल 2025 तक इस योजना से 7.66 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं, जिनमें से करीब 47% महिलाएं हैं. यह योजना देश के 8 लीड बैंकों सहित 60 से अधिक बैंकों और स्टेकहोल्डर्स द्वारा चलाई जा रही है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े