YEIDA Housing Scheme: यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) एक नई और बेहद लोक-हितैषी हाउसिंग स्कीम शुरू करने जा रही है. जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लोगों को बेहद कम कीमत पर प्लॉट दिए जाएंगे. इस स्कीम का उद्देश्य कम आमदनी वाले परिवारों को घर का सपना साकार करने में मदद करना है.
18 जून को YEIDA बोर्ड देगा मंजूरी
18 जून 2025 को YEIDA बोर्ड इस स्कीम को अंतिम मंजूरी देगा. जिसके बाद इसे लॉन्च कर दिया जाएगा. स्कीम के तहत जेवर के सेक्टर 18 और 20 में 3000 से अधिक प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे. ये प्लॉट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के करीब स्थित हैं. जिससे यहां रहने वालों को आने वाले समय में बेहतर कनेक्टिविटी और रोजगार के मौके भी मिलेंगे.
कौन ले सकता है इस स्कीम का लाभ?
यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए लाई जा रही है जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक है, जैसे कि
- फैक्ट्री वर्कर
- दिहाड़ी मजदूर
- घरेलू कामगार
- सिक्योरिटी गार्ड
इन सभी को सरल प्रक्रिया के जरिए लकी ड्रॉ से प्लॉट आवंटित किया जाएगा.
प्लॉट का साइज और कीमत
इस स्कीम में उपलब्ध प्रत्येक प्लॉट का साइज 30 वर्ग मीटर होगा. इनकी कीमत केवल ₹7.5 लाख रखी गई है. चुने गए लोगों को ये राशि 7 साल की आसान किश्तों में चुकाने की सुविधा दी जाएगी. जिससे उन पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा.
विशेष आरक्षण भी लागू
इस स्कीम में कुछ वर्गों के लिए आरक्षण की सुविधा भी दी गई है:
- 29% प्लॉट YEIDA के प्रोजेक्ट्स में कार्यरत लोगों के लिए
- 5% प्लॉट रिटायर्ड डिफेंस कर्मियों के लिए
- 5% प्लॉट YEIDA के मौजूदा कर्मचारियों के लिए आरक्षित रहेंगे.
प्लॉट वितरण की प्रक्रिया
प्लॉट का आवंटन लकी ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा. इसमें हिस्सा लेने के लिए आवेदकों को कुल लागत का 10% पहले जमा करना होगा. स्कीम की पूरी प्रक्रिया, आवेदन तिथि और अन्य शर्तें बोर्ड मीटिंग के बाद सार्वजनिक की जाएंगी.
तेजी से बढ़ता इंडस्ट्रियल हब
YEIDA के CEO अरुण वीर सिंह के अनुसार यह क्षेत्र तेजी से इंडस्ट्रियल और इन्फ्रास्ट्रक्चर हब के रूप में विकसित हो रहा है. कई देसी और विदेशी कंपनियां यहां निवेश कर रही हैं. ऐसे में यहां काम करने वाले मजदूरों को पास में रहने के लिए घर उपलब्ध कराना समय की जरूरत है.
8000 प्लॉट तक बढ़ सकती है स्कीम
इस स्कीम के अंतर्गत कम से कम 8000 प्लॉट देने का लक्ष्य रखा गया है. भविष्य में मांग के अनुसार प्लॉट की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है. इससे फैक्ट्री वर्कर्स, सिक्योरिटी गार्ड्स और अन्य श्रमिकों को स्थायी निवास का अवसर मिलेगा.
क्यों है यह योजना खास?
- गरीब और मेहनतकश वर्ग के लिए आवासीय स्थायित्व का सपना होगा साकार
- नोएडा एयरपोर्ट के नजदीक होने से संपत्ति का भविष्य में मूल्य भी बढ़ेगा
- सस्ते प्लॉट, आसान किस्तों और ट्रांसपेरेंट ड्रॉ सिस्टम