ये हैं दुनिया की सबसे तेज बुलेट ट्रेनें, भारत अब तक वंदे भारत पर अटका! Fastest Bullet Trains

Fastest Bullet Trains: आधुनिक युग में तेज गति से यात्रा करने का सपना अब हकीकत बन चुका है. विश्व के कई विकसित देशों ने हाई-स्पीड रेल नेटवर्क में जबरदस्त प्रगति की है. जहां ट्रेनें इतनी तेज चलती हैं कि घंटों का सफर चंद मिनटों में पूरा हो जाता है. लेकिन भारत जो विश्व का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क रखता है. अभी इस दौड़ में बहुत पीछे है.

भारत में तेज रफ्तार का हाल

भारत में अभी तक एक भी बुलेट ट्रेन पूरी तरह चालू नहीं हुई है. वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम गति 180 किमी/घंटा है, जो फिलहाल हमारी सबसे तेज ट्रेन मानी जाती है. वहीं जापान और चीन जैसे देश 400 किमी/घंटा से ज्यादा की रफ्तार पर ट्रेनें चला रहे हैं.

CRH380A Hexie

चीन की CRH380A Hexie को दुनिया की सबसे तेज ट्रेन माना जाता है. यह ट्रेन 486 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से चल सकती है. अत्याधुनिक तकनीक और शानदार डिजाइन के चलते यह ट्रेन दुनिया भर में चर्चित है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

शंघाई मैगलेव ट्रेन

शंघाई में चलने वाली मैगलेव ट्रेन एक अनोखी टेक्नोलॉजी पर आधारित है. यह ट्रेन चुंबकीय बल (Maglev) से ट्रैक पर तैरती हुई चलती है. जिससे इसमें घर्षण नहीं होता. इसकी स्पीड 460 किमी/घंटा है और यह लगभग बिना आवाज के यात्रा का अनुभव देती है.

चीन की CR450

CR450 चीन की अगली पीढ़ी की हाई-स्पीड ट्रेन है. जिसे भविष्य की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है. यह ट्रेन 453 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने में सक्षम है. इसे सुरक्षित, टिकाऊ और ऊर्जा दक्ष बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है.

HEMU-430X कोरिया

दक्षिण कोरिया की HEMU-430X बुलेट ट्रेन भी 430 किमी/घंटा की गति से दौड़ती है. यह ट्रेन न केवल तेज है. बल्कि इसमें यात्रा करना आरामदायक और साइलेंट भी होता है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

CR400 Fuxing चीन

CR400 Fuxing चीन की लोकप्रिय और व्यावसायिक रूप से सफल बुलेट ट्रेन है. यह 350 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलती है और समय की पाबंद, सुरक्षित व ऊर्जा कुशल मानी जाती है. यह ट्रेन अक्सर बीजिंग से शंघाई के बीच चलती है.

Siemens Velaro स्पेन

स्पेन की Siemens Velaro AVS 103 ट्रेन की अधिकतम गति 403.7 किलोमीटर प्रति घंटा है. यह ट्रेन यूरोप की सुपरफास्ट ट्रेनों में शामिल है और तकनीकी रूप से बेहद उन्नत मानी जाती है.

Frecciarossa इटली

इटली की Frecciarossa बुलेट ट्रेन भी 350 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ती है. इसका डिज़ाइन आकर्षक और आरामदायक है. जिससे यात्रियों को एक प्रीमियम अनुभव मिलता है.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

DB Intercity Express जर्मनी

DB इंटरसिटी एक्सप्रेस 3, जर्मनी की सबसे तेज ट्रेनों में से एक है. जिसकी गति 350 किमी/घंटा तक पहुंचती है. यह ट्रेन अपने सटीक समय और यात्री सुविधा के लिए जानी जाती है.

Shinkansen H5 जापान

जापान की शिंकासेन H5 ट्रेन 320 किमी/घंटा की गति से चलती है. यह ट्रेन दुनिया की सबसे सुरक्षित ट्रेनों में गिनी जाती है और समय पालन की मिसाल बन चुकी है. जापान में यह ट्रेन टोक्यो से होक्काइडो तक चलती है.

TGV फ्रांस

फ्रांस की TGV (Train à Grande Vitesse) ट्रेन वर्षों से यूरोप में सबसे भरोसेमंद हाई-स्पीड ट्रेन रही है. इसकी गति 320 किमी/घंटा है और यह यात्रियों को आरामदायक, तेज और सुरक्षित यात्रा का अनुभव देती है.

यह भी पढ़े:
Nirvah Bhatta Yojana 2025 मजदूरों को हर हफ्ते सरकार देगी 2539 रूपए, घर बैठे ऐसे करे आवेदन Nirvah Bhatta Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े