पति की प्रॉपर्टी में पत्नी का कितना होता है हक, जाने सुप्रीम कोर्ट के फैसला Property Rights

Property Rights: भारत में संपत्ति से जुड़े अधिकारों को लेकर अक्सर विवाद होते हैं. खासकर पति की संपत्ति पर पत्नी के हक को लेकर. इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया, जो न सिर्फ कानूनी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है. बल्कि लाखों हिंदू महिलाओं के जीवन से भी सीधे जुड़ा हुआ है.

महिलाओं को संपत्ति पर अधिकार कैसे मिलता है?

महिलाओं को संपत्ति पर अधिकार हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 1956 की धारा 14 के अंतर्गत मिलता है. यह धारा महिलाओं को उनकी प्राप्त संपत्ति पर पूर्ण स्वामित्व का अधिकार देती है. हालांकि जब संपत्ति किसी विशेष शर्त के साथ दी जाती है, तो इस पर कानूनी विवाद उत्पन्न हो सकते हैं, जैसा कि इस मामले में हुआ.

सुप्रीम कोर्ट ने भेजा मामला बड़ी बेंच के पास

सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय पीठ—जस्टिस पी.एम. नरसिम्हा और संदीप मेहता ने 9 दिसंबर 2024 को यह मामला बड़ी बेंच को भेजने का निर्णय लिया. अदालत ने कहा कि यह सिर्फ कानूनी मामला नहीं है. बल्कि इसका प्रभाव भारत की लाखों हिंदू महिलाओं के आर्थिक अधिकारों और स्वतंत्रता पर पड़ेगा.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

1965 से चल रहा मामला

यह विवाद 1965 में शुरू हुआ. जब कंवर भान ने अपनी पत्नी को जीवनभर के लिए एक जमीन दी. लेकिन शर्त रखी कि उसकी मृत्यु के बाद यह संपत्ति उत्तराधिकारियों को मिलेगी. पत्नी ने बाद में इस जमीन को बेच दिया. जिससे विवाद शुरू हुआ. इसके खिलाफ बेटे और पोते ने कोर्ट में याचिका दाखिल की.

कोर्ट में अलग-अलग फैसले

1977 में निचली अदालत ने पत्नी के पक्ष में फैसला दिया. जिसमें सुप्रीम कोर्ट के तुलसम्मा बनाम शेष रेड्डी केस का हवाला दिया गया. इसमें महिलाओं को पूर्ण स्वामित्व का अधिकार देने वाली धारा 14(1) को मान्यता दी गई थी. वहीं पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कर्मी बनाम अमरु मामले के आधार पर धारा 14(2) को प्राथमिकता दी. जिससे मतभेद और गहराए.

पति की संपत्ति में पत्नी का वास्तविक हक कितना?

हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के अनुसार पत्नी को पति की मृत्यु के बाद सिर्फ पति के हिस्से का अधिकार मिलता है, न कि पूरी संपत्ति पर. यदि पति की वसीयत में पत्नी का नाम नॉमिनी के रूप में है, तो उसे संपत्ति मिलती है. बिना वसीयत के मृत्यु होने पर संपत्ति पत्नी और पति के परिवार के बीच बराबर बंटती है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

धारा 14(1) बनाम 14(2): विवाद का मूल मुद्दा

धारा 14(1) महिलाओं को पूर्ण स्वामित्व का अधिकार देती है. जबकि धारा 14(2) में कहा गया है कि यदि संपत्ति शर्त के साथ दी गई है, तो शर्त लागू रहेगी. इसी कानूनी भ्रम ने इस मामले को विवादास्पद बना दिया. जिस पर अब सुप्रीम कोर्ट स्पष्टता लाने वाला है.

महिलाओं के अधिकारों के लिए एक बड़ा सवाल

यह मामला केवल एक पारिवारिक विवाद नहीं है. बल्कि भारत में महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और समानता के अधिकारों से जुड़ा हुआ है. सुप्रीम कोर्ट का फैसला यह निर्धारित करेगा कि क्या महिलाएं संपत्ति की पूर्ण मालकिन बन सकती हैं और क्या वे उसे स्वतंत्र रूप से बेच सकती हैं.

इस फैसले का व्यापक सामाजिक असर

यह निर्णय केवल इस एक केस तक सीमित नहीं रहेगा. बल्कि भविष्य में ऐसे सभी मामलों के लिए कानूनी मिसाल बनेगा. यह फैसला महिलाओं के लिए संपत्ति अधिकारों की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है और पारिवारिक विवादों को सुलझाने में मददगार होगा.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

कानूनी जानकारी की ज़रूरत क्यों है?

इस केस से यह भी साफ है कि बहुत से लोग संपत्ति कानूनों के बारे में जागरूक नहीं हैं. खासकर महिलाओं को अपने अधिकारों और कानूनी स्थिति की जानकारी होनी चाहिए ताकि वे अपने हक के लिए आवाज उठा सकें और संपत्ति विवादों से बच सकें.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े