अब घर बैठे करें नया वोटर कार्ड के लिए आवेदन, जानिए स्टेप बाय स्टेप ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस Voter ID Card

Voter ID Card: वोटर आईडी कार्ड न केवल आपकी पहचान का प्रमाण है, बल्कि यह लोकतंत्र में भागीदारी का एक अहम जरिया भी है. एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते, हर भारतीय को मतदान में भाग लेना चाहिए. लेकिन इसके लिए वोटर कार्ड का होना अनिवार्य है. यदि आपके पास अभी तक वोटर कार्ड नहीं है, तो यह जानकारी आपके लिए है.

वोटर कार्ड नहीं है तो नहीं डाल पाएंगे वोट

यदि आपका वोटर आईडी कार्ड नहीं बना है, तो आप चुनावों में मतदान नहीं कर सकते. इसलिए जरूरी है कि आप जल्द से जल्द वोटर कार्ड के लिए आवेदन करें. अब यह प्रक्रिया ऑनलाइन उपलब्ध है. जिससे आप घर बैठे भी आवेदन कर सकते हैं.

ऑनलाइन आवेदन कहां से करें?

वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आपको नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल (NVSP) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा: https://www.nvsp.in. यहां पर आपको ‘फॉर्म 6’ भरना होता है, जो नए वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए होता है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

वेबसाइट पर अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें

अगर आप पहली बार वेबसाइट का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको पहले साइन अप करना होगा. इसके लिए अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, और अन्य जरूरी जानकारी देनी होगी. यदि आप पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो सीधा लॉगिन करें.

फॉर्म 6 भरें और दस्तावेज अपलोड करें

लॉगिन करने के बाद आपको फॉर्म 6 को ऑनलाइन भरना होगा. इस दौरान आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करनी होती है, जैसे:

  • आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र (उम्र प्रमाण के लिए)
  • निवास प्रमाण पत्र (पता प्रमाण के लिए)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन सबमिट करने के बाद क्या होगा?

फॉर्म भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें. सबमिशन के बाद आपके रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी के साथ एक कन्फर्मेशन ईमेल प्राप्त होगा. इसमें आपको आपके एप्लिकेशन की स्थिति ट्रैक करने का लिंक भी मिलेगा.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

एक महीने में बन जाएगा नया वोटर कार्ड

आवेदन सबमिट करने के लगभग 30 दिनों के भीतर आपका वोटर आईडी कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा. कभी-कभी यह प्रक्रिया क्षेत्रीय निर्वाचन कार्यालय के वेरिफिकेशन के अनुसार थोड़ी लंबी भी हो सकती है.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े