वोटर कार्ड बनवाना हुआ और भी आसान, 15 दिनों के अंदर मिल जाएगा वोटर कार्ड New Voter Card Tracking

New Voter Card Tracking: वोटर कार्ड बनवाने या उसमें बदलाव कराने वाले मतदाताओं के लिए अब लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है. चुनाव आयोग ने वोटर कार्ड डिलीवरी की प्रक्रिया को तेज करने के लिए एक नई एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) जारी की है. इसके तहत वोटर लिस्ट में नाम जुड़ने या संशोधन के 15 दिनों के भीतर नया वोटर कार्ड डाक से मतदाता के पास पहुंच जाएगा.

डिलीवरी की पूरी प्रक्रिया होगी रियल-टाइम ट्रैक

चुनाव आयोग ने बताया कि अब वोटर कार्ड की पूरी प्रक्रिया को रियल-टाइम में ट्रैक किया जा सकेगा. यानी जब Electoral Registration Officer (ERO) वोटर कार्ड बनाएगा, तब से लेकर जब तक वह डाक विभाग के माध्यम से मतदाता को डिलीवर नहीं हो जाता, तक के हर चरण की जानकारी उपलब्ध रहेगी. यह पहल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के नेतृत्व में मतदाता सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए की गई है.

हर अपडेट मिलेगा SMS से

इस नई प्रणाली के अंतर्गत हर अपडेट की जानकारी SMS के माध्यम से मतदाता को दी जाएगी. यानी जब आपका EPIC (Voter Card) तैयार होगा, प्रिंट होगा, डाक में भेजा जाएगा या डिलीवर होगा—हर सूचना आपके मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

ECINet प्लेटफॉर्म से होगी ट्रैकिंग

इस सुविधा को ECINet नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा. आयोग ने बताया कि जल्द ही यह नया प्लेटफॉर्म सभी मतदाताओं के लिए उपलब्ध होगा. इस प्लेटफॉर्म पर एक स्पेशल लिंक के माध्यम से मतदाता अपने वोटर कार्ड की स्थिति को ट्रैक कर सकेंगे.

डाक विभाग की API से होगा कनेक्शन

वोटर कार्ड की डिलीवरी को स्मार्ट और समयबद्ध बनाने के लिए चुनाव आयोग डाक विभाग के एप्लीकेशन प्रोग्राम इंटरफेस (API) को ECINet से जोड़ रहा है. इससे डाक से जुड़ी पूरी डिलीवरी प्रक्रिया डिजिटल रूप से ट्रैक की जा सकेगी.

क्या बदलेगा इससे?

  • वोटर कार्ड की स्थिति जानने के लिए अब कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.
  • अब मतदाता को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
  • हर चरण की जानकारी मोबाइल पर मिलेगी.
  • डिलिवरी में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी.
  • भ्रष्टाचार और लापरवाही पर अंकुश लगेगा.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े