उत्तर प्रदेश को मिली नई रेल लाइन की सौगात, बलरामपुर को मिलेगा जंक्शन का दर्जा New Rail Line

New Rail Line: उत्तर प्रदेश के कई जिलों को रेलवे की एक और बड़ी सौगात मिली है. खलीलाबाद-बहराइच वाया बलरामपुर-श्रावस्ती नई रेल लाइन का काम शुरू किया गया है. इस नई रेल लाइन की लंबाई लगभग 240 किलोमीटर होगी. परियोजना के पूरा होने के बाद इलाके की कनेक्टिविटी में जबरदस्त सुधार होगा और आवागमन आसान हो जाएगा.

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

रेलवे बोर्ड ने इस रेल परियोजना के लिए आधिकारिक मंजूरी दे दी है और अब भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. खलीलाबाद से बहराइच तक बनने वाली इस रेल लाइन के लिए बहराइच में राजपत्र भी जारी कर दिया गया है. इससे संकेत मिलता है कि काम को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा.

तीन जिलों में बिछेगी 240 किलोमीटर लंबी रेल पटरी

इस परियोजना के तहत बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच जिलों में करीब 240 किलोमीटर लंबी नई रेल पटरी बिछाई जाएगी. इससे स्थानीय लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी. खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट के चलते कई इलाकों को पहली बार रेलवे नेटवर्क से जोड़ा जाएगा.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

बलरामपुर रेलवे स्टेशन को मिलेगा जंक्शन का दर्जा

बलरामपुर जिले में हंसुवाडोल गांव में पहला हाल्ट स्टेशन बनाने की योजना है. साथ ही, बलरामपुर रेलवे स्टेशन को जंक्शन का दर्जा देने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा बहराइच और श्रावस्ती जिलों में दस नए स्टेशनों के निर्माण की योजना भी बनाई गई है. यह बदलाव क्षेत्र के विकास में एक बड़ा कदम साबित होगा.

अन्य स्थानों पर भी बनाए जाएंगे स्टेशन और हाल्ट

नई रेल लाइन के साथ-साथ रेलवे ने कई स्थानों पर स्टेशनों और हाल्ट स्टेशनों के निर्माण की योजना बनाई है. रेलवे लाइन बिछाने के लिए जहां 40 फीट चौड़ी जमीन चाहिए. वहीं स्टेशनों के लिए 100 मीटर चौड़ी जमीन की आवश्यकता होगी. इससे क्षेत्र के आधारभूत ढांचे में भी सुधार होगा.

किसानों की चिंता भूमि अधिग्रहण को लेकर

भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों में कुछ चिंता भी देखी जा रही है. किसानों को डर है कि कहीं फसल की कटाई से पहले उनकी जमीन अधिग्रहित न कर ली जाए. इस वजह से कई किसान फसल की बोआई को लेकर असमंजस में हैं. रेलवे प्रशासन से मांग की जा रही है कि किसानों के हितों का ध्यान रखा जाए.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

बजट स्वीकृति और प्रगति की स्थिति

सरकार ने इस रेल परियोजना के तहत बहराइच-श्रावस्ती-बलरामपुर के 80 किलोमीटर रेलवे मार्ग के निर्माण के लिए 620 करोड़ रुपये का बजट तय किया है. इससे स्पष्ट है कि परियोजना पर तेजी से काम शुरू करने की योजना बनाई गई है.

कब पूरा होगा खलीलाबाद-बहराइच रेल प्रोजेक्ट?

रेलवे ने लक्ष्य तय किया है कि साल 2026 तक खलीलाबाद, मेहदावल, डुमरियागंज, उतरौला, श्रावस्ती, भिनगा और बहराइच तक 240 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का कार्य पूरा कर दिया जाएगा. इस रूट पर बरदेहरा, भिनगा, लक्ष्मनपुर, गोडपुरवा, इकौना, श्रावस्ती, खगईजोत, श्रीदातागंज, उतरौला, बंजरहा, डुमरियागंज, भग्गोभार, बांसी, खेसरहा, मेहदावल और भगौली बाजार में नए स्टेशनों का निर्माण होगा.

बढ़ेगा स्थानीय रोजगार, विकास को मिलेगा बढ़ावा

इन नए स्टेशनों के बनने से आसपास के इलाकों में होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और अन्य दुकानों के खुलने की संभावनाएं बढ़ेंगी. इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्र का आर्थिक विकास भी तेज होगा.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े