यूपीआई पेमेंट करते वक्त पैसा अटक जाए तो क्या होगा, इस तरीके से वापस मिल जाएगा पैसा UPI Transaction Refund

UPI Transaction Refund: PhonePe, Google Pay, Paytm जैसे UPI ऐप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स कई बार पेमेंट फेल होने या अटक जाने की समस्या से जूझते हैं. जैसे-जैसे देश में डिजिटल पेमेंट्स और यूपीआई लेनदेन का चलन बढ़ा है. वैसे-वैसे सर्वर पर लोड भी तेजी से बढ़ा है. खासकर शाम के वक्त, जब लेनदेन का ट्रैफिक सबसे ज्यादा होता है. उस समय UPI ट्रांजैक्शन पेंडिंग या फेल हो जाता है. अगर आपके खाते से पैसा कट गया हो लेकिन सामने वाले को भुगतान नहीं पहुंचा है, तो आपको घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. सही प्रक्रिया अपनाकर आप अपने पैसे वापस पा सकते हैं.

पहले यह सुनिश्चित करें कि रिसीवर को पैसा नहीं पहुंचा है

अगर आपका ट्रांजैक्शन अटक गया है, तो सबसे पहले रिसीवर या मर्चेंट से संपर्क करें और कंफर्म करें कि उन्हें पैसा मिला है या नहीं. अधिकतर मामलों में, पेमेंट फेल होने की स्थिति में 60 सेकंड के भीतर ट्रांजैक्शन फेलियर का मैसेज आ जाता है. यदि UPI ऐप में पेमेंट पेंडिंग शो कर रहा है, तो इसका मतलब है कि ट्रांजैक्शन अभी प्रोसेस में है. ऐसे में घबराने की बजाय थोड़ा इंतजार करें या कस्टमर सपोर्ट से संपर्क करें.

ट्रांजैक्शन हिस्ट्री से शिकायत करें ऐसे

अगर ट्रांजैक्शन फेल हो गया है या रिसीवर तक पैसा नहीं पहुंचा है, तो आपको तुरंत अपने UPI ऐप (जैसे Paytm, PhonePe, Google Pay) की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री में जाकर उस पेमेंट को सेलेक्ट करना चाहिए. वहां आपको एक ऑप्शन मिलेगा – “रॉन्ग ट्रांसफर” या “रिपोर्ट इश्यू”. शिकायत दर्ज करने के लिए इन जानकारियों की जरूरत पड़ेगी:

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana
  • ट्रांजैक्शन आईडी
  • UPI ID
  • ट्रांजैक्शन की तारीख और समय
  • ट्रांसफर की गई राशि

इन जानकारियों को भरकर “डिस्प्यूट रेज करें”. आमतौर पर 7 कार्यदिवसों में समाधान मिल जाता है.

लेंडर बैंक से संपर्क करें अगर ऐप से समाधान न मिले

अगर ऐप के जरिए आपकी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो अगला कदम है – लेंडर बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क करना. सभी बैंकों के पास UPI संबंधित शिकायतों के लिए डेडिकेटेड मैकेनिज्म होता है. कुछ बैंक लिखित शिकायत मांगते हैं तो कुछ मामलों में ब्रांच विजिट करने को कहा जा सकता है. आप बैंक को सभी जरूरी डिटेल्स जैसे ट्रांजैक्शन नंबर, समय, तारीख, आदि दें और समाधान की प्रक्रिया शुरू करें.

जब बैंक और ऐप दोनों न दें समाधान

यदि ऐप और बैंक दोनों मिलकर भी समस्या का समाधान नहीं करते हैं, तो आप NPCI (National Payments Corporation of India) की मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप NPCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और वहां “Dispute Redressal” सेक्शन में जाकर अपनी ट्रांजैक्शन डिटेल भरें.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

शिकायत करते समय आपको देने होंगे:

  • ट्रांजैक्शन का स्क्रीनशॉट
  • बैंक स्टेटमेंट (यदि संभव हो)
  • ऐप की ओर से मिला कोई भी मेल या एसएमएस
  • अन्य सहायक दस्तावेज

NPCI आपके मामले की जांच कर संबंधित बैंक या UPI ऐप से संपर्क करेगा.

NPCI से भी न मिले समाधान तो RBI है अंतिम रास्ता

अगर NPCI भी आपकी समस्या का समाधान नहीं करता है, तो RBI (Reserve Bank of India) से शिकायत दर्ज कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे – आप NPCI से शिकायत करने के 30 दिन बाद ही RBI से संपर्क कर सकते हैं. RBI के पास शिकायत करने के लिए “Banking Ombudsman Scheme” का विकल्प होता है, जो बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के निपटारे के लिए काम करता है. यहां भी आपको अपना पूरा मामला, दस्तावेज, NPCI से हुई बातचीत और पहले की शिकायतें दर्ज करनी होंगी.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

इन सावधानियों से बच सकती है UPI ट्रांजैक्शन की दिक्कत

UPI का इस्तेमाल करते समय इन बातों का खास ध्यान रखें:

  • रिसीवर की UPI ID को अच्छी तरह से वेरिफाई करें
  • QR कोड स्कैन करते समय सही अकाउंट डिटेल्स देखें
  • अनजान लिंक या स्कैम लिंक्स पर क्लिक करने से बचें
  • पेमेंट करने से पहले रिसीवर का नाम और मोबाइल नंबर दोबारा जांचें
  • रात के व्यस्त समय में ट्रांजैक्शन करने से बचें, जब सर्वर लोड अधिक होता है

इन सामान्य बातों को ध्यान में रखकर आप UPI ट्रांजैक्शन फेलियर से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं.

यह भी पढ़े:
Nirvah Bhatta Yojana 2025 मजदूरों को हर हफ्ते सरकार देगी 2539 रूपए, घर बैठे ऐसे करे आवेदन Nirvah Bhatta Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े