UPI Circle Process: डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति करते हुए. अब ऐसे लोग भी UPI के जरिए पेमेंट कर सकेंगे जिनका खुद का बैंक अकाउंट नहीं है. खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्ग और बच्चे अब UPI Circle की मदद से आसानी से डिजिटल लेन-देन कर सकेंगे. इसमें सबसे खास बात यह है कि भले ही उनके खाते में बैलेंस शून्य हो, लेकिन वे अपने किसी करीबी के अकाउंट से पेमेंट कर पाएंगे.
UPI Circle का क्या है उद्देश्य?
UPI Circle का उद्देश्य UPI सिस्टम को और अधिक समावेशी और सुविधाजनक बनाना है. इसके तहत ऐसे यूजर्स को भी डिजिटल लेन-देन की सुविधा दी जा रही है. जिनके पास खुद का खाता नहीं है. यह फीचर बच्चों, बुजुर्गों और अनपढ़ यूजर्स के लिए बेहद लाभकारी है, जो अक्सर खुद लेन-देन करने में असमर्थ होते हैं.
कैसे काम करता है UPI Circle?
इस सिस्टम में दो यूजर्स होते हैं —
- प्राइमरी यूजर (Primary User): जिसके बैंक अकाउंट से असल में पैसा कटेगा.
- सेकेंडरी यूजर (Secondary User): जो उस अकाउंट से पेमेंट करेगा. लेकिन उसके पास खुद का बैंक खाता नहीं होगा.
प्राइमरी यूजर अपने दोस्त या रिश्तेदार को एक इनवाइट भेजता है. जिससे वह व्यक्ति उसके सर्कल में शामिल हो सकता है. इनवाइट को UPI ऐप के जरिए स्वीकार करना होता है.
दो तरीके से हो सकती है पेमेंट
UPI Circle में भुगतान की प्रक्रिया दो तरीकों से काम करती है:
- लिमिट तय कर के स्वचालित पेमेंट – प्राइमरी यूजर सेकेंडरी यूजर के लिए एक निश्चित राशि तक की सीमा निर्धारित कर सकता है. इस सीमा तक सेकेंडरी यूजर बिना अनुमति के भुगतान कर सकता है.
- प्रत्येक पेमेंट पर अनुमोदन जरूरी – इसमें हर बार सेकेंडरी यूजर को पेमेंट के लिए रिक्वेस्ट भेजनी होती है, जिसे प्राइमरी यूजर स्वीकार करेगा, तब जाकर पेमेंट पूरी होगी.
दोनों को दिखेगा ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड
जब एक बार पेमेंट हो जाती है, तो उस ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड केवल दोनों यूजर्स — प्राइमरी और सेकेंडरी — को ही दिखेगा. इससे गोपनीयता और पारदर्शिता दोनों सुनिश्चित होती है.
किसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ?
UPI Circle फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो खुद खाता नहीं खोल सकते, या जिन्हें बैंकिंग प्रक्रिया जटिल लगती है — जैसे:
- ग्रामीण इलाकों में रहने वाले बुजुर्ग
- विद्यालय जाने वाले छोटे बच्चे
- डिजिटल लिटरेसी की कमी से जूझ रहे लोग
इन सभी को परिवार या भरोसेमंद रिश्तेदारों के सहयोग से अब डिजिटल दुनिया में भागीदारी मिल सकेगी.
तकनीकी रूप से सुरक्षित और स्मार्ट विकल्प
यह सिस्टम न केवल सुरक्षित है बल्कि बेहद लचीला भी है. क्योंकि प्राइमरी यूजर के पास भुगतान नियंत्रण रहता है. वह तय कर सकता है कि सेकेंडरी यूजर कितनी राशि तक खर्च कर सकता है या हर बार पूछकर ही पेमेंट कर पाए.
भविष्य के लिए गेम चेंजर फीचर
UPI Circle को देखकर यह साफ है कि भारत में डिजिटल भुगतान अब केवल स्मार्टफोन और बैंकिंग तक सीमित नहीं रहेगा. बल्कि इसका दायरा हर आयु वर्ग और सामाजिक समूह तक फैलाया जा रहा है. यह फीचर आर्थिक समावेशन की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.