यूपी के 61 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जाने मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी Uttar Pradesh Monsoon Alert

Uttar Pradesh Monsoon Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून ने आखिरकार अपनी मजबूत दस्तक दे दी है. बीते गुरुवार और शुक्रवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश और आंधी के साथ मौसम ने करवट ली. जिससे भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है. अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए राज्यभर में और अधिक बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना जताई है. जिससे सतर्कता की आवश्यकता बढ़ गई है.

IMD का बड़ा अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के 61 जिलों के लिए बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. इनमें से 15 से अधिक जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट के तहत सामान्य से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ भारी बारिश, जबकि पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भी तेज बारिश और हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

22 से 26 जून तक तेज बारिश और हवाओं का दौर जारी रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक, 22 जून से 26 जून 2025 के बीच प्रदेश में लगातार बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इस अवधि में अधिकतर जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

इन जिलों में होगी तेज बारिश और तेज हवाएं

जिन जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, वे हैं प्रयागराज, चित्रकूट, वाराणसी, सुजफ्फरनगर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, शामली, कौशांबी, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, झांसी, ललितपुर, बिजनौर, सहारनपुर, जानौल, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, हमीरपुर और महोबा.

इन जिलों में ज्यादा खतरा

IMD ने वज्रपात (आकाशीय बिजली) की सबसे अधिक आशंका निम्न जिलों में जताई है. प्रयागराज, चित्रकूट, वाराणसी, सुजफ्फरनगर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, शामली, कौशांबी, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, झांसी, ललितपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखनऊ, उन्नाव, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, बागपत, हाथरस, कासगंज, एटा, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोंडा. इन जिलों के लोगों को खुले में रहने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

तापमान में गिरावट दर्ज और भी राहत की उम्मीद

मानसून के सक्रिय होते ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. बीते दो दिनों में राज्य के 56 जिलों में मानसून ने दस्तक दे दी है. जबकि बाकी जिलों में अगले 24 से 48 घंटे में मानसून पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. हालांकि न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

इन बातों का रखें ध्यान

  • बिजली उपकरणों का सावधानी से प्रयोग करें और जरूरत न हो तो उन्हें बंद रखें.
  • आकाशीय बिजली से बचने के लिए खुले मैदान या ऊंचे पेड़ के नीचे खड़े होने से बचें.
  • खराब मौसम में यात्रा करने से बचें और मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखें.
  • ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग खेतों और खुले क्षेत्रों से दूर रहें.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े