यूपी के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी UP Weather Alert

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में गर्मी से राहत की खबर के बीच अब विपरीत मौसम का खतरा मंडराने लगा है. तापमान में गिरावट से जहां लोगों ने राहत की सांस ली है. वहीं वज्रपात और तेज बारिश की आशंका ने चिंता बढ़ा दी है. 24 जून तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है.

53 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि प्रदेश के 53 जिलों में वज्रपात हो सकता है. इन जिलों में तेज मेघगर्जन और बिजली चमकने की घटनाएं हो सकती हैं. जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है. तेज हवा भी चल सकती है. जिसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है.

इन जिलों में वज्रपात की संभावना जताई गई है. प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

19 जिलों में भारी बारिश का खतरा

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक इन जिलों में अगले 24 घंटे में भारी वर्षा हो सकती है. बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत.

24 जून तक बना रहेगा यह मौसमी प्रभाव

मौसम विभाग का कहना है कि 24 जून तक प्रदेश में यही हालात बने रहेंगे. कई जिलों में लगातार बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज बारिश की आशंका बनी रहेगी. प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों को अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.

यूपी में लू का कोई असर नहीं, तापमान 40 डिग्री से नीचे

प्रदेश में लू का कोई प्रभाव नहीं है. सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम है. झांसी में सबसे ज्यादा 36.9°C, जबकि लखनऊ में रविवार को तापमान 33.9°C रहा, जो सामान्य से 3.5°C कम है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

गर्मी से राहत लेकिन उमस बरकरार

बारिश के चलते गर्मी में राहत जरूर मिली है. लेकिन हवा में नमी बढ़ने के कारण उमस बनी रहेगी. डॉ. सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन भीषण गर्मी की जगह चिपचिपी उमस लोगों को परेशान कर सकती है.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े