यूपी के इन जिलों में भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट UP Weather Alert Today

UP Weather Alert Today: उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता ने मौसम को सुहाना बना दिया है। हालांकि बीते कुछ दिनों में भारी बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आई है, फिर भी कई जिलों में ठीकठाक बारिश हो रही है। 3 जुलाई 2025 को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में अलग-अलग स्तर की वर्षा और गरज-चमक की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बिजली गिरने और तेज बौछारों का अलर्ट भी जारी किया है।

पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। हालांकि, पश्चिमी यूपी के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। लेकिन कई जिलों में बादल गरजने और बिजली चमकने के संकेत हैं।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

3 जुलाई को जिन जिलों में भारी वर्षा की संभावना है, उनमें शामिल हैं। बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और संत रविदास नगर। इन क्षेत्रों में लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

पश्चिमी यूपी के इन इलाकों में बिजली चमकने और गरज के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, एटा, हाथरस, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और बिजनौर में बादल गरजने और बिजली गिरने के आसार हैं।

किन-किन जिलों में गरज-चमक का असर दिखेगा

इन प्रमुख जिलों में भी बिजली चमकने और गरजने की संभावना जताई गई है। बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर और उन्नाव।

वहीं रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भी मौसम की सक्रियता बनी रह सकती है।

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

यूपी के प्रमुख शहरों में कितनी हुई बारिश?

उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में बीते 24 घंटों में हुई वर्षा का ब्योरा इस प्रकार है:

  • आगरा – 15.1 मिमी
  • बरेली – 7.6 मिमी
  • बस्ती – 4 मिमी
  • बलिया – 5 मिमी
  • गोरखपुर – 3.7 मिमी
  • लखनऊ – 2.3 मिमी
  • बाराबंकी – 4.8 मिमी

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि प्रदेश में वर्षा का स्तर क्षेत्रवार भिन्न रहा है।

तापमान की स्थिति: कहां कितनी गर्मी है?

मौसम विभाग द्वारा जारी न्यूनतम और अधिकतम तापमान की जानकारी इस प्रकार है:

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana
  • अयोध्या – न्यूनतम 26°C, अधिकतम 36°C
  • प्रयागराज – न्यूनतम 26.5°C, अधिकतम 34°C
  • लखनऊ – न्यूनतम 26.6°C, अधिकतम 34.9°C
  • मेरठ – न्यूनतम 25.9°C, अधिकतम 35°C

इन आंकड़ों से पता चलता है कि बारिश के बावजूद तापमान अभी भी सामान्य से थोड़ा अधिक है, जिससे उमस बनी हुई है।

लोगों को सतर्क रहने की जरूरत

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार जिन जिलों में भारी वर्षा और बिजली गिरने की आशंका है। वहां लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने, बिजली के उपकरणों से सावधानी बरतने और अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़े:
Nirvah Bhatta Yojana 2025 मजदूरों को हर हफ्ते सरकार देगी 2539 रूपए, घर बैठे ऐसे करे आवेदन Nirvah Bhatta Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े