यूपी में गर्मी की स्कूल छुट्टी की घोषणा, इस तारीख से शुरू होगी छुट्टियां School Summer Vacation

School Summer Vacation: उत्तर प्रदेश में गर्मी की छुट्टियों का शेड्यूल आखिरकार शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया है. 20 मई 2025 से राज्य के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी. हालांकि इस बार छुट्टियों के साथ-साथ समर कैंप की भी योजना बनाई गई है. जिससे छुट्टियों में भी कुछ स्कूल खुले रहेंगे. छात्रों को इस फैसले की पहले से प्रतीक्षा थी. लेकिन अब स्थिति साफ हो गई है.

20 मई से छुट्टियों की शुरुआत

शिक्षा विभाग के नए आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में 20 मई से गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई हैं. हालांकि प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियों की तारीख 15 से 20 मई के बीच अलग-अलग हो सकती है. इस बीच प्राथमिक कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पूरी छुट्टियां मिलेंगी. जबकि कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए स्कूल में समर कैंप का आयोजन होगा. इसका उद्देश्य बच्चों को छुट्टियों में नई स्किल्स और रचनात्मक गतिविधियों का अवसर देना है. यह आदेश प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के लिए लागू होगा.

गर्मी और लू के चलते स्कूल टाइमिंग में बदलाव

राज्य में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और लू को देखते हुए. शिक्षा विभाग ने स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया है. अब सभी स्कूलों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा. यह समय सीमा तब तक लागू रहेगी जब तक गर्मी की छुट्टियां प्रभावी नहीं हो जातीं. इस फैसले का मुख्य उद्देश्य छात्रों को दोपहर की चिलचिलाती धूप और लू से बचाना है. इससे बच्चों को सुरक्षित और आरामदायक माहौल में पढ़ाई का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कक्षा 6 से 8 तक के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में इस बार छुट्टियों के दौरान समर कैंप आयोजित किए जाएंगे. 20 मई से 1 जून तक चलने वाले इन कैंपों में बच्चों को हर दिन डेढ़ घंटे तक स्कूल आना होगा. समर कैंप के दौरान बच्चों को चिक्की, गुड़ लड्डू जैसी पौष्टिक चीजें दी जाएंगी. इसके अलावा ये कैंप बच्चों के लिए नए दोस्त बनाने, रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने और नई स्किल्स सीखने का बेहतरीन मौका होंगे.

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में भी लगेगा समर कैंप

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में भी समर कैंप की योजना बनाई गई है. 21 मई से 10 जून तक इन स्कूलों में समर कैंप का आयोजन होगा. इस संबंध में अपर राज्य परियोजना निदेशक, लखनऊ की ओर से निर्देश जारी किए जा चुके हैं. इन कैंपों की मॉनिटरिंग संबंधित D.I.O.S. और अन्य मॉनिटरिंग टीमों द्वारा की जाएगी. कैंप के दौरान छात्रों को शैक्षणिक के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास की गतिविधियों में शामिल किया जाएगा.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े