यूपी में आगे बढ़ी गर्मी की स्कूल छुट्टियां, अब इस तारीख को खुलेंगे बच्चों के स्कूल School Holidays Extended

School Holidays Extended: यूपी के प्राइमरी स्कूलों में छुट्टियां 15 दिन और बढ़ा दी गई है अब उत्तर प्रदेश में स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे यूपी में स्कूल 16 जून से खुलने हैं लेकिन टीचर्स और पेरेंट्स लगातार बढ़ती गर्मी के कारण छुट्टियां बढ़ाए जाने की मांग को सरकार ने मान लिया है

30 जून तक बंद रहेंगे यूपी के स्कूल

उत्तर प्रदेश सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए प्राइमरी स्कूलों की छुट्टियों को 15 दिन और बढ़ा दिया है अब राज्य के सभी परिषदीय स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे इससे पहले 16 जून को स्कूल खुलने थे. लेकिन टीचर्स और पेरेंट्स की मांग पर योगी सरकार ने ये निर्णय लिया है

तापमान 45 डिग्री के पार

प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजना अभिभावकों के लिए चिंता का विषय बन गया है हीटवेव और लू की स्थिति में बच्चों को स्कूल लाना-ले जाना न केवल मुश्किल है. बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

पहले 16 जून को खुलने थे स्कूल

गर्मी की छुट्टियों के तय शेड्यूल के मुताबिक यूपी के सरकारी स्कूल 16 जून से खुलने वाले थे लेकिन लू की स्थिति और बढ़ते तापमान को देखते हुए अब यह तारीख 30 जून तक बढ़ा दी गई है हालांकि शिक्षकों को 16 जून से ही स्कूल पहुंचने के आदेश दिए गए हैं

शिक्षक संगठनों ने की थी छुट्टियों की मांग

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ और विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार से स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने की औपचारिक मांग की थी प्रतिनिधियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री और विभागीय अधिकारियों से मिलकर मांग पत्र सौंपा. जिसमें 30 जून तक स्कूल बंद रखने की सिफारिश की गई थी

“अभी स्कूल खोलना बच्चों के हित में नहीं”

शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनय तिवारी ने कहा कि “बच्चों को इस समय तेज लू और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है. जिससे उनकी सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है हम सभी मानते हैं कि अभी स्कूल खोलना बच्चों के हित में नहीं है”

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

मुख्यमंत्री को भी भेजा गया पत्र

टीचर संगठनों ने अपनी बात को गंभीरता से रखने के लिए सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र लिखा इसमें बताया गया कि 45 डिग्री से ज्यादा तापमान में स्कूल खोलना सुरक्षित नहीं है उन्होंने सरकार से स्कूलों को पूर्णतः 30 जून तक बंद रखने की मांग दोहराई

तबादला नीति पर भी उठी मांग

उसी पत्र में शिक्षक संगठनों ने एक और मुद्दा उठाया उन्होंने कहा कि सरकार की तबादला नीति फिलहाल सिर्फ 15 जिलों तक सीमित है. जबकि अन्य जिलों में कार्यरत शिक्षकों को भी ट्रांसफर का मौका मिलना चाहिए यह शिक्षकों की न्यायोचित मांगों में से एक है

गर्मी से बच्चों को कैसे बचाएं?

  • घर के अंदर ठंडी और हवादार जगह पर रखें
  • दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बच्चों को बाहर न निकालें
  • पानी और ओआरएस का नियमित सेवन कराएं
  • हल्के और सूती कपड़े पहनाएं

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े