यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान UP Mausam Alert

UP Mausam Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून का मिजाज अब धीरे-धीरे पूरी तरह से सक्रिय हो रहा है। हालांकि राज्य के कई हिस्सों में अभी तक व्यापक बारिश नहीं हुई है। जिससे खेती और गर्मी से परेशान लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। लेकिन मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

पश्चिमी यूपी में ज्यादा मेहरबान रहेगा मानसून

27 जून को मानसूनी बारिश उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में ज्यादा प्रभावी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी जिलों में गरज-चमक और तेज बारिश देखने को मिल सकती है। इस बीच पूर्वी यूपी में भी बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

इन 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी है, उनमें शामिल हैं। मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा, ललितपुर। यहां गर्जना और बिजली चमकने का भी अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

इन जिलों में भी दिखेगा मानसून का असर

मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, संत कबीर नगर, कुशीनगर, कानपुर नगर और देहात, महाराजगंज, रायबरेली, अमेठी, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम बदलने के संकेत हैं।

29 जून तक रह सकता है बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के अनुसार, 29 जून तक यूपी के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। ठंडी हवाएं, बादलों की गड़गड़ाहट और बारिश ने तापमान में थोड़ी गिरावट लाई है, जिससे आमजन को गर्मी और उमस से राहत मिल रही है।

इन जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

येलो अलर्ट वाले जिले:
मेरठ, गाजियाबाद, प्रयागराज, वाराणसी, नोएडा, कानपुर, मुरादाबाद, भदोही, हमीरपुर, इटावा, बिलासपुर, बरेली, लखनऊ, मथुरा, वृंदावन, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर।

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

ऑरेंज अलर्ट:
अलीगढ़, इटावा, हमीरपुर, मथुरा-वृंदावन और मुजफ्फरनगर – यहां लगातार तेज बारिश की संभावना है।

तापमान में मामूली गिरावट, उमस से मिली राहत

हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में अधिकतम या न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। गुरुवार को प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा:

  • लखनऊ: अधिकतम 37.4℃, न्यूनतम 27.4℃
  • कानपुर ग्रामीण: अधिकतम 37.2℃, न्यूनतम 30.2℃
  • बांदा, सुल्तानपुर: 36℃
  • उरई, आगरा ताज: 36.4℃

अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 30℃ से नीचे दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े