कल शनिवार की पूरे राज्य में छुट्टी घोषित, सभी स्कूल, बैंक और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद Public Holiday

Public Holiday: उत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी 7 जून 2025 (शुक्रवार) को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. इस दिन बकरीद (ईद-उल-अजहा) का त्योहार पूरे प्रदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा. इस मौके पर सभी सरकारी कार्यालय, कॉलेज, और बैंक बंद रहेंगे.

बकरीद पर पूरे प्रदेश में बंद रहेंगे दफ्तर और बैंक

जून माह में मिलने वाला एकमात्र सार्वजनिक अवकाश 7 जून को रहेगा. इस दिन कलेक्ट्रेट, विकास भवन, सरकारी कार्यालय, बैंक यूनियन शाखाएं और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के सभी कार्यालय बंद रहेंगे. जिले के सभी कॉलेजों में भी अवकाश घोषित किया गया है.

उन्नाव जिले में तैयारियां तेज, प्रशासन सतर्क

उन्नाव जिले में बकरीद को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. धार्मिक आयोजन शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो. इसके लिए जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं. धर्म गुरुओं के साथ शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

बीघापुर में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

उप जिलाधिकारी बीघापुर और क्षेत्राधिकारी बीघापुर की अगुवाई में बिहार थाना परिसर में धर्मगुरुओं और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक की गई. इसमें त्योहार के शांतिपूर्वक आयोजन को लेकर निर्देश दिए गए.

सदर कोतवाली में भी हुई उच्च स्तरीय बैठक

इसी क्रम में एक अन्य बैठक सदर कोतवाली में आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह ने की. बैठक में धर्मगुरुओं को प्रशासन की मंशा से अवगत कराया गया और उन्हें सहयोग की अपील की गई.

सभी थाना क्षेत्रों में हो रही बैठकें

सिर्फ मुख्यालय ही नहीं, बल्कि जिले के सभी थाना परिसरों में भी शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं. इन बैठकों में स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और धार्मिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. जिससे त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े