अब एकसाथ नही मिलेगा 3 महीने का राशन, टेक्निक्ल एक्स्पर्ट के साथ रुका नाम Free Ration Distribution

Free Ration Distribution: उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत मिलने वाले मुफ्त राशन के वितरण शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है. पहले जो राशन 21 मई से 31 मई के बीच वितरित किया जाना था. अब उसकी नई तारीखें जारी कर दी गई हैं. राज्य के खाद्य एवं रसद विभाग के अनुसार अब तीन महीने का एडवांस राशन यानी जून, जुलाई और अगस्त का राशन नई तय तारीखों के अनुसार लोगों को मिलेगा.

क्यों हो रहा है राशन एडवांस में वितरित?

मानसून की तैयारियों और वितरण में संभावित दिक्कतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने निर्देश दिया है कि राशन तीन महीने पहले ही उपलब्ध करा दिया जाए. मानसून के दौरान अनाज का भंडारण, ट्रांसपोर्ट और डिलीवरी बड़ी चुनौती बन जाता है. इसलिए जरूरतमंद परिवारों को समय पर राशन मिलने के लिए यह फैसला लिया गया है. इस बार जून से अगस्त तक का राशन एडवांस में वितरित किया जाएगा.

राशन वितरण की नई तारीखें

अब राशन इन तारीखों में वितरित किया जाएगा:

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana
  • मई का राशन: 20 मई तक ही मिलेगा.
  • जून का राशन: 25 मई से 5 जून के बीच.
  • जुलाई का राशन: 10 जून से 20 जून के बीच.
  • अगस्त का राशन: 25 जून से 6 जुलाई के बीच.

ध्यान दें: इससे पहले तय शेड्यूल था कि जून का राशन 21 से 31 मई, जुलाई का 5 से 16 जून और अगस्त का 19 से 30 जून के बीच दिया जाएगा. लेकिन अब इन तारीखों को बदल दिया गया है.

राशन लेने का यह आखिरी मौका

राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि यह एडवांस वितरण व्यवस्था सिर्फ एक बार के लिए है. जो कार्डधारक इन नई तारीखों के बीच राशन नहीं लेंगे. उन्हें फिर सीधे सितंबर में ही राशन मिलेगा. इसलिए सभी राशन कार्डधारक तय समय पर अपने कोटे का राशन जरूर ले लें.

राशन के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य

अगर आप राशन लेना चाहते हैं तो आपका राशन कार्ड ई-केवाईसी (e-KYC) से अपडेट होना जरूरी है. जिन कार्डधारकों की ई-केवाईसी नहीं हुई है, उन्हें राशन नहीं मिलेगा. प्रशासन की ओर से फर्जी राशन कार्ड धारकों के खिलाफ भी सख्ती शुरू की गई है. ऐसे हजारों कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं. अगर किसी व्यक्ति ने गलत तरीके से राशन कार्ड बनवाया है तो उसे तुरंत सरेंडर कर देना चाहिए. अन्यथा सरकार अब तक मिले मुफ्त राशन की वसूली की प्रक्रिया भी शुरू कर सकती है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

उत्तर प्रदेश में कितने लोगों को मिल रहा है फ्री राशन?

राज्य सरकार की रिपोर्ट के अनुसार:

  • उत्तर प्रदेश में कुल राशन कार्डधारकों की संख्या लगभग 3.16 करोड़ है.
  • इनमें से 1.29 करोड़ से अधिक अंत्योदय कार्डधारक हैं.
  • अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलो राशन (चावल और गेहूं) मुफ्त मिलता है.
  • वहीं, गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति सदस्य 5 किलो राशन मिलता है.

यह योजना राज्य के गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रही है.

क्या करें राशन कार्डधारक?

  • अगर फर्जी कार्ड बना है, तो बिना देरी के उसे सरेंडर करें.
  • अपना राशन कार्ड और आधार नंबर साथ रखें.
  • नजदीकी राशन दुकान से नई तारीखों के अनुसार राशन प्राप्त करें.
  • यदि अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो जल्द नजदीकी CSC सेंटर या जनसेवा केंद्र में जाकर पूरी करें.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े