ट्रक टायर के पास क्यों लटकाते है रबड़ टुकड़े, जाने इसके क्या होते है बड़े फायदे Truck Tyre Rubber Strips

Truck Tyre Rubber Strips: हम सभी ने सड़कों पर दौड़ते ट्रकों को देखा है और अधिकतर ने एक चीज़ नोट की होगी – टायरों के पास लटकी काली रबर की पट्टियां. पहली नजर में ये पुराने ट्यूब के टुकड़े लगते हैं, जो शायद ट्रक ड्राइवर ने सजावट या किसी परंपरा के तौर पर लगा रखे हों. लेकिन असलियत इससे कहीं ज्यादा प्रैक्टिकल और चौंकाने वाली है.

क्या ये रबर ट्यूब ‘नजर बट्टू’ होते हैं?

बहुत से लोगों का मानना है कि ये बुरी नजर से बचाने के लिए लगाए जाते हैं – जैसे घरों के बाहर नींबू-मिर्ची टांगी जाती है. लेकिन वास्तव में इनका बिलकुल अलग मकसद होता है. ये रबर पट्टियां सिर्फ सजावट नहीं बल्कि ट्रक टायरों की सफाई का काम करती हैं.

कैसे काम करता है ये देसी जुगाड़?

जब ट्रक सड़कों पर दौड़ता है, खासकर धूल भरी या कीचड़ वाली सड़कों पर, तो टायरों पर मिट्टी, छोटे पत्थर और बजरी जमा हो जाते हैं. यदि समय पर इन्हें साफ नहीं किया जाए, तो टायर की ग्रिप कम हो जाती है और उसकी लाइफ घटने लगती है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

यहीं पर ये रबर की पट्टियां कमाल करती हैं. जब ट्रक चलता है, तो ये पट्टियां हवा और गति की वजह से लगातार झूलती हैं और टायरों से टकराती हैं. इस प्रक्रिया में टायरों पर जमी गंदगी अपने आप झड़ती जाती है, यानी टायर चलते-चलते खुद ही साफ होते रहते हैं.

क्यों जरूरी है टायर की सफाई?

  • टायर की उम्र बढ़ती है: गंदगी जमा नहीं होने से ट्रेड घिसती नहीं है और टायर ज्यादा चलते हैं.
  • बेहतर सड़क पकड़: साफ टायर सड़क पर बेहतर ग्रिप बनाते हैं. जिससे दुर्घटना की संभावना कम होती है.
  • समय और पैसा दोनों की बचत: ड्राइवर को बार-बार रुककर टायर साफ नहीं करना पड़ता, और धुलाई का खर्च भी बचता है.
  • लुक में सुधार: साफ टायर प्रोफेशनल और सुरक्षित दिखते हैं.

ट्रक ड्राइवरों का देसी आईडिया, जो टेक्नोलॉजी से कम नहीं

यह तरीका किसी मशीन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से नहीं बल्कि देसी समझदारी से निकला है. ड्राइवरों को पता है कि हर बार गंदगी हटाने के लिए ट्रक रोकना संभव नहीं है. इसलिए ये पट्टियां एक सस्ता, असरदार और स्मार्ट जुगाड़ साबित होती हैं.

क्या सिर्फ भारत में होता है ऐसा?

भारत जैसे देशों में जहां सड़कों पर धूल और मिट्टी आम बात है. वहां ऐसे स्थानीय समाधान बेहद असरदार साबित होते हैं. विदेशों में जहां रोड कंडीशन बेहतर हैं. वहां ऐसे जुगाड़ की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए ये तकनीक ज्यादातर भारत, नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों में देखने को मिलती है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

क्या यह सिस्टम सभी ट्रकों में होना चाहिए?

बिलकुल! यह जुगाड़ कम लागत, कम मेहनत और ज्यादा सुरक्षा प्रदान करता है. सरकार चाहे तो इसे कमर्शियल वाहनों के लिए अनिवार्य बना सकती है ताकि ट्रैफिक सेफ्टी भी बेहतर हो और टायरों की लाइफ भी बढ़े.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े