हर फोन में जरुरी होनी चाहिए ये 6 ऐप्स, सरकारी दफ्तरों के नही काटने पड़ेंगे चक्कर Useful Govt Apps

Useful Govt Apps: आज के डिजिटल युग में हर काम अब स्मार्टफोन से जुड़ता जा रहा है। चाहे खरीदारी हो या बैंकिंग, लोग अब मोबाइल ऐप्स के जरिए ही अधिकतर जरूरी काम निपटाते हैं। इसी डिजिटल ट्रेंड को देखते हुए सरकार ने भी कई स्मार्ट मोबाइल ऐप्स लॉन्च किए हैं जो जनता की रोजमर्रा की परेशानियों को कम करते हैं। ये ऐप्स ना सिर्फ आपका कीमती समय बचाते हैं, बल्कि सरकारी प्रक्रियाओं को आसान बनाकर मुसीबतों से राहत भी दिलाते हैं।

क्यों जरूरी हैं सरकारी मोबाइल ऐप्स?

इन सरकारी ऐप्स का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इनके जरिए आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। दस्तावेज खोने या भूल जाने की स्थिति में भी आप इन ऐप्स से जरूरी जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। यही नहीं इससे पैसे की भी बचत होती है और ऑफिशियल कामकाज ऑनलाइन ही निपट जाता है।

1. उमंग ऐप – One App, Many Solutions

UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) सरकार का एक ऑल-इन-वन मोबाइल ऐप है। इसमें आधार कार्ड, पासपोर्ट, EPFO, DigiLocker जैसी 100+ सरकारी सेवाओं को एक साथ जोड़ा गया है। यानी अब अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग ऐप्स रखने की जरूरत नहीं। इस एक ऐप के जरिए आप कई सरकारी काम सिर्फ कुछ टैप में निपटा सकते हैं।

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

2. mAadhaar App

mAadhaar ऐप की मदद से आप आधार कार्ड से संबंधित सभी सेवाएं मोबाइल पर पा सकते हैं। इससे आप आधार कार्ड डाउनलोड, अपडेट, स्टेटस चेक और QR कोड स्कैनिंग जैसी सुविधाएं ले सकते हैं। ऐप में आधार को डिजिटल फॉर्म में स्टोर किया जा सकता है। जिससे आपको फिजिकल कॉपी की जरूरत नहीं पड़ती।

3. DigiLocker

DigiLocker एक डिजिटल दस्तावेज स्टोरिंग ऐप है जिसे सरकार ने लॉन्च किया है। इसमें आप ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र, मार्कशीट जैसे दस्तावेज ऑनलाइन सुरक्षित रख सकते हैं। सबसे बड़ी बात – DigiLocker में सेव डॉक्यूमेंट्स को सरकारी पहचान के रूप में मान्यता प्राप्त है।

4. MyGov App

MyGov ऐप एक ऐसा मंच है जहां नागरिक सरकार की योजनाओं, नीतियों और घोषणाओं से जुड़े रहते हैं। इसके जरिए आम लोग सरकार को सुझाव दे सकते हैं। पोल में हिस्सा ले सकते हैं, और सरकारी अभियानों में सक्रिय भागीदारी कर सकते हैं। यह जनभागीदारी को बढ़ावा देने वाला प्रमुख ऐप है।

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

5. mParivahan App

mParivahan ऐप के जरिए आप अपने वाहन की रजिस्ट्रेशन डिटेल्स, इंश्योरेंस, फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जानकारी मोबाइल पर ही ले सकते हैं। इससे आप RC और DL डाउनलोड कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक पुलिस को दिखा सकते हैं। साथ ही आप ऑनलाइन चालान भुगतान भी इस ऐप से कर सकते हैं।

6. मदद ऐप

मदद ऐप (Madad App) एक आपातकालीन और शिकायत निवारण से जुड़ा ऐप है। यह ऐप दस्तावेज खो जाने, इमरजेंसी सेवा की जरूरत या सरकारी अधिकारियों से संपर्क के लिए बहुत कारगर है। इससे आप सीधे संबंधित विभाग से जुड़कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। यह ऐप नागरिक सहायता को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की पहल है।

आपके पास ये ऐप्स क्यों होने चाहिए?

इन सभी सरकारी ऐप्स का मकसद जनसाधारण के लिए सरकारी सेवाओं को सुगम, पारदर्शी और सुलभ बनाना है। अगर आपके पास ये ऐप्स हैं, तो समझिए कि:

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana
  • सभी सेवाएं मोबाइल पर, 24×7 उपलब्ध
  • सरकारी दफ्तरों के चक्कर खत्म
  • दस्तावेजों की झंझट से राहत
  • समय और पैसे दोनों की बचत

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े