अगर इंटरनेट बंद हो जाए तो काम आएंगे ये 5 डिवाइस, बिना नेटवर्क भी देंगे हर जरूरी जानकारी Emergency Devices

Emergency Devices: आज की डिजिटल दुनिया में हमारा रोज़मर्रा का जीवन इंटरनेट पर पूरी तरह से निर्भर हो गया है. लेकिन अगर कभी किसी कारण—जैसे युद्ध, दंगा या प्राकृतिक आपदा—की वजह से इंटरनेट बंद हो जाए, तो ऐसे समय में सही जानकारी और संपर्क बनाए रखना चुनौती बन सकता है. ऐसे हालात में कुछ डिवाइस और तरीके आपके लिए बेहद काम के साबित हो सकते हैं.

FM रेडियो

FM रेडियो एक ऐसा माध्यम है जो बिना इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क के भी निरंतर काम करता है. इसमें आपको सरकारी घोषणाएं, लोकल समाचार और मौसम की जानकारी मिलती रहती है. आप चाहें तो एक बैटरी या सोलर से चलने वाला पोर्टेबल रेडियो खरीद सकते हैं, जो आपात स्थिति में बेहद कारगर होता है.

हैंड क्रैंक रेडियो

हैंड क्रैंक रेडियो एक विशेष प्रकार का उपकरण है जिसे हाथ से घुमाकर चार्ज किया जा सकता है. इसमें अक्सर FM/AM रेडियो, टॉर्च और USB चार्जिंग पोर्ट भी होता है. यह डिवाइस उन जगहों के लिए बेहद उपयोगी है जहां बिजली और नेटवर्क दोनों उपलब्ध नहीं होते.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

सैटेलाइट फोन और कम्युनिकेटर

सैटेलाइट फोन और GPS कम्युनिकेटर ऐसे उपकरण हैं जो इंटरनेट पर नहीं, बल्कि सीधे सैटेलाइट से जुड़ते हैं. इनकी मदद से आप आपात स्थिति में मैसेज भेज सकते हैं और कई डिवाइस में SOS अलर्ट भेजने की सुविधा भी होती है. हालांकि ये डिवाइस महंगे होते हैं. लेकिन संकट की घड़ी में बेहद उपयोगी हैं.

ऑफलाइन मैप्स और जरूरी ऐप्स रखें तैयार

अगर आप Google Maps या अन्य नेविगेशन ऐप्स का ऑफलाइन वर्शन पहले से डाउनलोड करके रखें, तो बिना इंटरनेट के भी रास्ता ढूंढ़ा जा सकता है. इसके साथ ही आप महत्वपूर्ण दस्तावेज और गाइडलाइन PDF फॉर्मेट में सेव करके रखें. ताकि आप संकट के समय भी जानकारी से वंचित न रहें.

SMS अलर्ट सेवाएं

इंटरनेट बंद होने की स्थिति में कई सरकारी एजेंसियां और न्यूज नेटवर्क SMS के ज़रिए अलर्ट भेजते हैं. इसके लिए आपको पहले से रजिस्ट्रेशन कराना होता है. आप अपनी टेलीकॉम कंपनी से SMS अपडेट सेवा के बारे में पूछ सकते हैं और उसे एक्टिव करवा सकते हैं. यह सुविधा खासकर ग्रामीण इलाकों में ज्यादा उपयोगी है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े