बकाया बिजली बिल वालों के लिए खुशखबरी, ऐसे उठाए सरचार्ज माफी योजना 2025 का फायदा Surcharge Scheme 2025

Surcharge Scheme 2025: दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए “सरचार्ज माफी योजना 2025” की शुरुआत कर दी है. यह योजना उन उपभोक्ताओं के लिए बेहद फायदेमंद है, जिनके बिजली बिलों पर सरचार्ज की भारी राशि बकाया है. योजना को 12 मई 2025 से लागू किया गया है और यह 11 नवंबर 2025 तक प्रभावी रहेगी.

डिफाल्टर उपभोक्ताओं के लिए सुनहरा मौका

उपायुक्त डॉ. विवेक भारती के अनुसार, यह योजना 31 अगस्त 2024 तक डिफॉल्टर बने उपभोक्ताओं पर लागू होगी. यानी वे उपभोक्ता जिन्होंने 31 अगस्त 2024 तक बिजली बिल नहीं चुकाया है और अभी भी बकाया में हैं. उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा. सरचार्ज को पूरी तरह माफ करने के साथ-साथ मूल राशि पर छूट भी प्रदान की जाएगी.

घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा 10% का लाभ

यदि कोई घरेलू उपभोक्ता अधिसूचना की तिथि तक बकाया मूल राशि का एकमुश्त भुगतान करता है, तो उसे 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. इससे उपभोक्ताओं को भारी आर्थिक राहत मिलेगी और समय पर भुगतान करने की आदत को भी बढ़ावा मिलेगा.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

किसानों के लिए भी राहत

कृषि उपभोक्ताओं (AP Consumers) को भी यह योजना बड़ी राहत देती है. वे अपनी मूल राशि का भुगतान एकमुश्त या तीन बिलिंग चक्रों में कर सकते हैं. एपी उपभोक्ताओं का बिलिंग चक्र चार महीने का होता है. यदि एकमुश्त भुगतान किया जाता है, तो उन्हें भी 10 प्रतिशत की छूट और पूरा अधिभार माफ किया जाएगा.

किश्तों में भुगतान पर भी मिलेगा अधिभार से छुटकारा

जो उपभोक्ता किश्तों में भुगतान करना चाहते हैं। वे तीन चालू बिलों के साथ नियमित भुगतान कर सकते हैं. हर एक किश्त समय पर चुकानी जरूरी होगी. यदि कोई एक भी किश्त छूट जाती है, तो उपभोक्ता को योजना से बाहर कर दिया जाएगा और पूरा सरचार्ज फिर से वसूला जाएगा.

सरकारी विभाग और पंचायतें भी उठा सकती हैं लाभ

राज्य पीएसयू, ग्राम पंचायत, एमसी, सरकारी विभागों के बिजली कनेक्शन भी इस योजना के तहत लाभ उठा सकते हैं. उन्हें भी अधिसूचना तिथि तक बकाया मूल राशि का एकमुश्त भुगतान करने पर अधिभार माफ किया जाएगा.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए विशेष प्रावधान

औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को भी यह योजना राहत देती है. यदि वे अधिसूचना तिथि तक मूल राशि और 50% अधिभार का एकमुश्त भुगतान करते हैं, तो शेष 50% अधिभार माफ कर दिया जाएगा. हालांकि यदि वे छह चालू बिलों का भुगतान नहीं कर पाते, तो उन्हें योजना से बाहर कर दिया जाएगा और पूरा अधिभार फिर से लागू हो जाएगा.

गलत बिलिंग के मामलों में विशेष निर्देश

अगर किसी उपभोक्ता के मामले में गलत बिलिंग हुई है, तो निगम के निर्देशानुसार उसे सुधार कर योजना में शामिल किया जाएगा. इससे उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की अन्यायपूर्ण वसूली नहीं होगी.

6 महीने तक लागू रहेगी योजना

सरचार्ज माफी योजना 2025 का लाभ 12 मई से 11 नवंबर 2025 तक लिया जा सकता है. उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते योजना में पंजीकरण कराएं और अपने बकाया बिजली बिल का निपटारा कर राहत पाएं.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े