भयंकर गर्मी में भी ठंडा मिलेगा टंकी का पानी, बस आजमा लेना ये कमाल की ट्रिक Water Tank Insulation Summer

Water Tank Insulation Summer: गर्मियों में जब नहाने के लिए नल खोलते हैं और उसमें से उबलते पानी जैसी गर्म धारा निकलती है, तो शरीर की थकान और चिड़चिड़ाहट दोनों ही बढ़ जाती हैं। इसका कारण है आपकी छत पर रखी प्लास्टिक की पानी की टंकी, जो दिनभर की धूप में तंदूर की तरह गर्म हो जाती है। सूरज की किरणें टंकी की बाहरी सतह को तपाकर भीतर रखे पानी को भी गर्म कर देती हैं। लेकिन कुछ आसान और किफायती उपायों से आप इस समस्या को काफी हद तक खत्म कर सकते हैं।

सफेद या सिल्वर कवर से ढकें टंकी

प्लास्टिक की टंकी को थर्मल इंसुलेटिव कवर से ढकना सबसे आसान और असरदार तरीका है। सफेद या सिल्वर रंग की शीटें सूरज की किरणों को परावर्तित कर देती हैं, जिससे गर्मी टंकी के अंदर नहीं पहुंचती। ये कवर बाजार में ₹500 से ₹1500 तक की रेंज में आसानी से मिल जाते हैं। अगर आप इसे खरीदना न चाहें, तो पुरानी चादर, बोरी या गीली दरी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है—बस उसे गीला करके टंकी पर लपेट दें, असर दिखेगा।

टंकी को सीधा गर्म छत पर न रखें

अधिकतर लोग टंकी को सीधे सीमेंट की छत पर रख देते हैं, जिससे नीचे से भी गर्मी टंकी को तपाती है। इसका समाधान है कि टंकी के नीचे लकड़ी का फ्रेम, ईंट की परत या थर्मोकोल शीट रखें, जिससे एक गैप बना रहे और गर्म सतह की तपिश सीधे टंकी तक न पहुंचे। यह छोटा-सा उपाय आपके पानी का तापमान 5–7 डिग्री तक कम कर सकता है।

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

ग्रीन मैट या गीली दरी से छत को रखें ठंडा

टंकी के आसपास की छत को ठंडा बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। इसके लिए छत पर ग्रीन ग्रास मैट बिछा सकते हैं, जो हीट रिफ्लेक्ट करता है और टंकी को ठंडा रखता है। यदि ग्रीन मैट उपलब्ध न हो तो गीली दरी, पुराना बोरा या गीली चादर भी उतना ही असरदार विकल्प है।

टंकी की लोकेशन बदलें, शेड में रखें

अगर आपके पास विकल्प है, तो टंकी को ऐसे कोने में रखें जहां सीधे सूरज की किरणें न पहुंचें। बिल्डिंग के शेड, ऊंची दीवार या लोहे की छत के नीचे टंकी को रखना एक स्थायी समाधान है। इससे बार-बार छाया बनाने की जरूरत नहीं पड़ती।

पाइप को भी इंसुलेट करना न भूलें

केवल टंकी को ठंडा रखना पर्याप्त नहीं है। अगर पाइपलाइन छत पर खुली हुई है, तो पानी फिर से गर्म हो जाएगा। इसके लिए पाइप पर इंसुलेशन टेप लपेटें या उसे छायादार रास्ते से निकालें। अगर थोड़ा खर्च करने को तैयार हैं तो टंकी की बाहरी सतह पर रिफ्लेक्टिव व्हाइट पेंट भी करवा सकते हैं। यह पेंट धूप को वापस लौटा देता है और भीतर पानी को ठंडा बनाए रखता है।

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

घरेलू उपायों से पाएं ठंडा पानी

गर्मी के मौसम में नहाने और पीने के लिए ठंडा पानी एक राहत की तरह होता है। ऊपर बताए गए उपाय न केवल सस्ते हैं। बल्कि इन्हें आप खुद घर पर आसानी से कर सकते हैं। चाहे वह बोरी से ढकना हो, ग्रीन मैट लगाना हो या पाइप को इंसुलेट करना, हर उपाय सीधे पानी के तापमान को नियंत्रित करता है और आपको गर्मियों की परेशानी से बचाता है।

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े