11 मई से गर्मी की स्कूल छुट्टियां शुरू, 51 दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी स्कूल Summer Vacation 2025

Summer Vacation 2025: देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है. कुछ दिनों की बारिश और आंधी से राहत जरूर मिली थी. लेकिन अब तापमान दोबारा चढ़ने लगा है. इसी के चलते कई राज्यों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की जा चुकी है.

दिल्ली में गर्मी की छुट्टियों का शेड्यूल घोषित

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने भी अपने अधीनस्थ स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है. इसके अनुसार दिल्ली के सभी स्कूल 11 मई 2025 से 30 जून 2025 तक बंद रहेंगे. यदि तापमान में अत्यधिक वृद्धि होती है तो छुट्टियां बढ़ाई भी जा सकती हैं. ऐसी स्थिति में ऑनलाइन क्लासेस का विकल्प भी लागू किया जा सकता है.

भारत-पाक तनाव के कारण बंगाल में भी छुट्टियों का बदलाव

भारत-पाक तनाव के कारण कुछ राज्यों में स्कूल सावधानीवश अस्थायी रूप से बंद किए गए हैं. पश्चिम बंगाल सरकार ने पहले गर्मी की छुट्टियां 16 मई से घोषित की थीं. लेकिन अब इन्हें बदलकर 09 मई 2025 से लागू कर दिया गया है. यह कदम भारत-पाक संभावित संघर्ष को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

दिल्ली के स्कूलों में छुट्टियों के बावजूद जारी रहेगी पढ़ाई

हालांकि छुट्टियों की घोषणा के बावजूद दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9, 10 और 12 के छात्रों की पढ़ाई गर्मी की छुट्टियों में भी जारी रहेगी. शिक्षा निदेशालय के सर्कुलर के अनुसार 13 मई से 31 मई 2025 तक इन छात्रों के लिए रेमेडियल क्लासेस आयोजित की जाएंगी.

रेमेडियल क्लासेस का टाइम टेबल और विषय

सर्कुलर के अनुसार रेमेडियल क्लासेस का समय सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा, ताकि छात्र गर्मी की तीव्रता से बच सकें. जिन स्कूलों में डबल शिफ्ट चलती है. वहां छात्रों को अलग-अलग विंग्स में पढ़ाया जाएगा. कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को विज्ञान और गणित के अलावा एक तीसरा विषय भी पढ़ाया जाएगा. जिसका निर्णय स्कूल प्रिंसिपल लेंगे.

निजी स्कूलों पर नहीं लागू होगा यह आदेश

यह आदेश केवल दिल्ली के सरकारी स्कूलों के लिए है. निजी स्कूल अपनी छुट्टियों और रेमेडियल क्लासेस का निर्णय स्वतंत्र रूप से ले सकते हैं.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े