भारत में सैटेलाइन से मिलेगा फास्ट इंटरनेट, Starlink का हर महीने आएगा इतना खर्चा Starlink Price India

Starlink Price India: भारत में इंटरनेट सेवाओं की दुनिया जल्द ही बड़ा बदलाव देखने वाली है. Elon Musk की कंपनी Starlink भारत में अनलिमिटेड सैटेलाइट इंटरनेट प्लान लॉन्च करने की तैयारी में है. CNBC Awaaz की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का प्लान लगभग ₹3000 प्रति माह से शुरू हो सकता है और साथ ही ₹33,000 का एकमुश्त इंस्टॉलेशन चार्ज भी लिया जाएगा. यह जानकारी उस समय सामने आई है जब Starlink को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए सरकारी अनुमति मिल चुकी है.

Starlink को भारत में मिला GMPCS परमिट

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने हाल ही में Starlink को ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन सर्विस (GMPCS) परमिट प्रदान किया है. भारत में यह परमिट पाने वाली Starlink तीसरी कंपनी बन गई है. इससे पहले Airtel की OneWeb और Reliance Jio को भी यह परमिट मिल चुका है. अब यह उम्मीद की जा रही है कि Starlink भारत में अपनी ब्रॉडबैंड सेवाएं सैटेलाइट नेटवर्क के माध्यम से शुरू कर सकेगी. जो खासकर ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में इंटरनेट सुविधा की कमी को दूर करने में मदद करेगी.

₹33,000 की डिवाइस और ₹3000 मासिक प्लान का अनुमान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Starlink भारत में जो इंटरनेट सेवा देगी वह अनलिमिटेड डेटा के साथ आएगी. इसके लिए उपभोक्ताओं को लगभग ₹33,000 की वन-टाइम डिवाइस फीस और ₹3000 प्रति माह का सब्सक्रिप्शन शुल्क देना होगा. कंपनी भारत में बांग्लादेश जैसी ही कीमतें रखेगी. जहां वह पहले से सैटेलाइट इंटरनेट प्रदान कर रही है. यह भारतीय यूज़र्स के लिए एक किफायती लेकिन हाई-स्पीड कनेक्टिविटी विकल्प साबित हो सकता है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

Starlink को IN-SPACe से लेना होगा अप्रूवल

हालांकि DoT से परमिट मिलने के बाद भी Starlink को भारत में IN-SPACe (Indian National Space Promotion and Authorization Centre) से क्लीयरेंस प्राप्त करना जरूरी है. कंपनी को इसके साथ-साथ स्पेक्ट्रम आवंटन और ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर की मंजूरी भी लेनी होगी. कंपनी ने IN-SPACe के पास अपने दस्तावेज पहले ही जमा करा दिए हैं और उम्मीद की जा रही है कि उन्हें जल्द ट्रायल स्पेक्ट्रम अलॉट किया जा सकता है.

सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा नियमों को Starlink ने माना

भारत सरकार ने हाल ही में सैटकॉम ऑपरेटर्स के लिए नेशनल सिक्योरिटी रूल्स लागू किए हैं. जिन्हें Starlink ने मानने के लिए सहमति दे दी है.

इन नियमों में शामिल हैं:

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0
  • डेटा इंटरसेप्शन और मॉनिटरिंग सिस्टम
  • भारत में ही डेटा सेंटर का निर्माण
  • ट्रैकिंग क्षमताएं विकसित करना
  • स्थानीय स्तर पर सर्विस और तकनीकी ढांचे की व्यवस्था

इन शर्तों को मानने के बाद DoT ने कंपनी को प्रारंभिक अनुमति दी है.

भारत के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है Starlink

Starlink की यह सेवा भारत के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है, विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां आज भी ब्रॉडबैंड की पहुंच या मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता बेहद कमजोर है. सैटेलाइट इंटरनेट के माध्यम से दूरस्थ गांव, पहाड़ी इलाकों और सीमावर्ती क्षेत्रों में भी तेज़, स्थिर और भरोसेमंद इंटरनेट सेवा संभव होगी. इससे ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन, डिजिटल बैंकिंग और स्मार्ट गांवों के विकास को भी नया आयाम मिलेगा.

OneWeb और Jio की टक्कर में Starlink

Starlink का सीधा मुकाबला भारत में पहले से मौजूद Airtel की OneWeb और Reliance Jio के सैटेलाइट प्रोजेक्ट से होगा. इन तीनों कंपनियों के आने से सैटेलाइट इंटरनेट सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर कीमतों पर अच्छी सेवाएं मिल सकेंगी.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े