Sona Chandi Bhav : शादी के सीजन और अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट (Gold Rate Fall) देखी गई है। 24 कैरेट सोना एक झटके में ₹2700 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। वहीं, चांदी ₹508 महंगी होकर ₹96115 प्रति किलो पर पहुंच गई है। यह गिरावट उन ग्राहकों के लिए राहत लेकर आई है जो लंबे समय से खरीदारी का इंतजार कर रहे थे।
IBJA ने जारी किए नए रेट
यह भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए हैं, जिनमें जीएसटी शामिल नहीं है। आपके शहर में रेट्स में ₹1000 से ₹2000 तक का फर्क हो सकता है। IBJA दिन में दो बार रेट अपडेट करता है – पहली बार दोपहर 12 बजे के आसपास और दूसरी बार शाम 5 बजे।
23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के रेट Sona Chandi Bhav
IBJA के ताजा रेट के अनुसार:
- 23 कैरेट गोल्ड ₹2690 सस्ता होकर ₹95400 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
- 22 कैरेट गोल्ड दोपहर 12:15 बजे ₹2473 की गिरावट के साथ ₹87738 प्रति 10 ग्राम पर खुला।
- 18 कैरेट गोल्ड ₹2025 सस्ता होकर ₹71838 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा।
- 14 कैरेट गोल्ड ₹1779 की गिरावट के साथ ₹56034 प्रति 10 ग्राम हो गया।
दिल्ली में गोल्ड के रेट 1.02 लाख पार
दिल्ली के बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत जीएसटी सहित ₹1.02 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई थी। इसकी वजह से निवेशकों की रुचि कम हुई और थोक बाजार में सोने की बिक्री 60% तक घट गई है। छोटे निवेशक अब खरीदारी से पीछे हट रहे हैं।
जानें एक्सपर्ट की राय
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सोना ₹55000 प्रति 10 ग्राम तक गिर सकता है, लेकिन केडिया कमोडिटीज के अध्यक्ष अजय केडिया इस बात से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि सोने को सपोर्ट देने वाले कारण अभी भी मजबूत हैं:
- जियोपॉलिटिकल तनाव (जैसे युद्ध की आशंका)
- डी-डॉलराइजेशन (कई देश डॉलर की जगह सोना खरीद रहे हैं)
- सेंट्रल बैंकों और ETF की खरीदारी
- मुद्रास्फीति और मंदी का डर
इन कारणों से सोने की कीमतों में लंबी अवधि में मजबूती बनी रह सकती है, भले ही बीच-बीच में हल्की गिरावट (correction) हो। ₹50000–₹55000 तक गिरना वर्तमान परिस्थितियों में असंभव बताया गया है।