स्मार्टफोन में आज ही ऑन कर लेना ये सेटिंग, चोरी हुआ तो भी कुछ नही कर पाएगा चोर Smartphone Security Tips

Smartphone Security Tips: आजकल का स्मार्टफोन सिर्फ कॉल करने या सोशल मीडिया चलाने का जरिया नहीं रह गया है. बल्कि यह हमारी पहचान, बैंकिंग, निजी डाटा और डिजिटल जीवन का सबसे अहम हिस्सा बन गया है. लेकिन जैसे-जैसे फोन स्मार्ट हो रहे हैं. वैसे ही चोरों की चालाकी भी बढ़ती जा रही है. अगर आपका फोन कभी चोरी हो जाए, तो क्या आपने सोचा है कि चोर उसे खोल न पाए, न बेच पाए और न ही रीसेट कर सके? इसके लिए जरूरी है कि आप पहले से ही कुछ स्मार्ट सेटिंग्स अपने फोन में एक्टिव कर लें, जो चोर के लिए मुसीबत बन जाएं और आपके लिए सुरक्षा की गारंटी बनें.

1. Secure Lock Settings को ऑन करें (Secure Lock Settings Android iPhone)

सबसे जरूरी सेटिंग है Secure Lock Settings. अगर यह ऑन रहेगी तो कोई भी अनजान व्यक्ति आपके फोन को अनलॉक किए बिना उसका इंटरनेट, वाईफाई या मोबाइल डेटा बंद नहीं कर पाएगा.

Android यूजर्स के लिए:

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana
  • सेटिंग्स > लॉक स्क्रीन > सिक्योर लॉक सेटिंग्स में जाकर यह सुविधा ऑन करें.

iPhone यूजर्स के लिए:

  • Settings > Face ID & Passcode में जाकर Control Center और Accessories को बंद करें.
  • फिर Settings > Screen Time > Content & Privacy Restrictions > Account Changes को Don’t Allow पर सेट करें.

2. Unlock to Power Off सेटिंग को एक्टिव करें

फोन को चोरी होने से रोकना मुश्किल है. लेकिन चोरी के बाद उसे बंद होने से रोकना आपके हाथ में है. Unlock to Power Off सेटिंग एंड्रॉयड फोन्स में मौजूद होती है. अगर यह ऑन हो, तो कोई भी व्यक्ति फोन को अनलॉक किए बिना बंद नहीं कर सकता.

iPhone यूजर्स के लिए:

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0
  • Stolen Device Protection को ऑन करें. इससे चोर को फोन को रीसेट करने या लॉग आउट करने के लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ेगा, जिससे आपको अपने फोन को ट्रैक करने का समय मिल जाएगा.

3. E-SIM का करें इस्तेमाल

फोन चुराने के बाद चोर सबसे पहले क्या करता है? सिम कार्ड निकाल देता है ताकि फोन का नेटवर्क बंद हो जाए और ट्रैकिंग मुमकिन न रहे. लेकिन अगर आपके फोन में E-SIM एक्टिव है, तो उसे निकालना संभव नहीं. आजकल के अधिकतर फोन E-SIM सपोर्ट करते हैं. E-SIM का इस्तेमाल करके आप एक डिजिटल नेटवर्क कनेक्शन बनाए रख सकते हैं. जिसे कोई फिजिकली नहीं निकाल सकता.

4. Theft Protection – Google की कमाल की सुरक्षा सेटिंग

Google ने Android यूजर्स के लिए खास Theft Detection Feature दिया है, जिसे ऑन करना बेहद जरूरी है.

ऐसे करें एक्टिवेट:

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana
  • Settings > Google > All Services > Theft Protection
  • यहां से Theft Detection Lock, Offline Device Lock और Remote Lock को ऑन करें.

इन सेटिंग्स की मदद से अगर आपका फोन छीना जाता है, तो वह खुद-ब-खुद लॉक हो जाएगा. जिससे चोर उसे खोल नहीं पाएगा. साथ ही आप लैपटॉप या दूसरे डिवाइस से फोन को रिमोटली लॉक भी कर सकते हैं.

5. Find My Device और Location Services को रखें चालू

चोरी के बाद अगर आप अपने फोन को ट्रैक करना चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप पहले से ही Find My Device (Android) या Find My (iPhone) ऑन रखें.

इसके अलावा Location Services भी एक्टिव रहनी चाहिए ताकि आप फोन की लाइव लोकेशन ट्रैक कर सकें. इससे आप:

यह भी पढ़े:
Nirvah Bhatta Yojana 2025 मजदूरों को हर हफ्ते सरकार देगी 2539 रूपए, घर बैठे ऐसे करे आवेदन Nirvah Bhatta Yojana
  • फोन को रिंग करा सकते हैं
  • लॉक कर सकते हैं
  • डाटा डिलीट कर सकते हैं

यह सब दूर से बैठे-बैठे भी किया जा सकता है.

6. Backup और रिमोट डेटा डिलीट ऑप्शन भी रखें तैयार

भविष्य की सुरक्षा के लिए फोन का नियमित बैकअप लेना जरूरी है. Google Drive या iCloud जैसे प्लेटफॉर्म्स पर आप अपने डाटा का बैकअप रखें. ताकि जरूरत पड़ने पर आप उसे रिस्टोर कर सकें या दूर से डिलीट भी कर सकें.

यह भी पढ़े:
Vivah Shagun Yojana 2025 गरीब परिवारों की बेटियों को बड़ी सौगात, शादी में सरकार देगी 71000 रूपए का शगुन Vivah Shagun Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े