हरियाणा के हर गांव में लगेंगे सायरन, 48 घंटों में इंस्टाल करने के आदेश Haryana Village Siren

Haryana Village Siren: ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए हरियाणा सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. राज्य में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और फायर ब्रिगेड समेत कई विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. सभी को तत्काल ड्यूटी पर उपलब्ध रहने का निर्देश दिया गया है.

अस्पतालों को तैयार रहने का निर्देश

राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि वे कम से कम 25 प्रतिशत बेड आपात स्थिति के लिए आरक्षित रखें. डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ और अन्य मेडिकल कर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ तैयार रहने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज की सुविधा दी जा सके.

हर गांव में 48 घंटे के भीतर लगेंगे सायरन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सुरक्षा को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. आदेश के मुताबिक, राज्य के हर गांव की सार्वजनिक जगह पर एक सायरन अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा. पंचायत विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि अगले 48 घंटे के भीतर सभी गांवों में सायरन इंस्टॉल कर दिए जाएं. यह कदम किसी भी आपदा या आपात स्थिति में लोगों को तुरंत सतर्क करने के लिए उठाया गया है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

पुलिस को गश्त बढ़ाने के निर्देश

हरियाणा पुलिस को गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के अफसरों को आदेश जारी किया है कि वे आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतें. अंतर-राज्यीय सीमाओं पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर स्थिति की व्यक्तिगत निगरानी कर रहे हैं.

हिसार एयरपोर्ट पर उड़ानों पर रोक

देश के अन्य हिस्सों की तरह हरियाणा में भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. इस एयरपोर्ट के पास ही भारतीय सेना का एक बड़ा स्टेशन मौजूद है. जिससे रणनीतिक दृष्टिकोण से यह फैसला अहम माना जा रहा है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े