इन राज्यों में 11 मई तक स्कूल बंद, भारत-पाक तनाव के बीच बड़ा फैसला School Holiday

School Holiday: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव की वजह से देश के कई सीमावर्ती राज्यों में सुरक्षा कारणों से स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं. केंद्र और राज्य सरकारें हाई अलर्ट मोड पर हैं और एहतियातन ये कदम उठाए गए हैं.

पंजाब के छह सीमावर्ती जिलों में स्कूल बंद

पंजाब सरकार ने छह सीमावर्ती जिलों — फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन में सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश दिया है. इन जिलों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट पर है.

कश्मीर में 9 और 10 मई को छुट्टी

जम्मू-कश्मीर के बारामूला, कुपवाड़ा और गुरेज़ सब-डिवीजन में 9 से 11 मई तक सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे. श्रीनगर के आसपास के क्षेत्रों में भी एहतियातन शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सोमवार को स्थिति की समीक्षा की जाएगी और उसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

राजस्थान के चार सीमावर्ती जिलों में सभी स्कूल बंद

राजस्थान सरकार ने श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर जैसे चार सीमावर्ती जिलों में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है. इन जिलों की सीमा पाकिस्तान से लगती है और मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में 9 मई को स्कूल बंद

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में 9 मई शुक्रवार को सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे. पीआईबी चंडीगढ़ ने X (पूर्व ट्विटर) पर इस आदेश की पुष्टि करते हुए लोगों से योजना उसी अनुसार बनाने की अपील की है.

चंडीगढ़ और पंचकूला में भी स्कूलों पर ताला

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 9 और 10 मई को सभी स्कूल बंद रहेंगे. इसके अलावा, पंचकूला जिले में भी सोमवार (12 मई) तक सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को बंद करने के आदेश उपायुक्त द्वारा जारी किए गए हैं.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से जवाबी कार्रवाई

गौरतलब है कि भारत ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत POK में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. इसके बाद से पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर लगातार फायरिंग की जा रही है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है. इसी पृष्ठभूमि में स्कूलों को बंद कर एहतियात बरता जा रहा है.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े