1 जुलाई से इन राज्यों में खुलेंगे स्कूल, जाने किन राज्यों में बढ़ी स्कूल छुट्टियां School Reopen

School Reopen: जून का अंत नजदीक है और जुलाई की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां खत्म होने जा रही हैं। जहां कुछ राज्यों में स्कूल पहले ही खुल चुके हैं। वहीं बाकी जगहों पर 1 जुलाई से स्कूल दोबारा खुलने की तैयारी हो चुकी है।

इन राज्यों में पहले ही खुल चुके हैं स्कूल

देश के कुछ राज्यों में 15 जून से ही स्कूल दोबारा शुरू कर दिए गए हैं। इन राज्यों में शामिल हैं:

  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़

इनके अलावा झारखंड में 20 जून और बिहार में 23 जून से स्कूल खुल गए हैं। वहीं गुजरात, तमिलनाडु और गोवा जैसे राज्यों में भी गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूलों का संचालन शुरू हो चुका है।

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

कश्मीर संभाग में 7 जुलाई तक बढ़ी छुट्टी

कश्मीर संभाग में स्थित उच्चतर माध्यमिक स्तर के सरकारी और निजी स्कूलों में 7 जुलाई तक अवकाश रहेगा। स्कूल खुलने के बाद समय निर्धारण कुछ इस प्रकार होगा:

  • श्रीनगर नगर पालिका सीमा में: सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक
  • नगर सीमा से बाहर: सुबह 8:30 से दोपहर 1:30 बजे तक

यह फैसला गर्मी के मौसम और रमजान के महीने के मद्देनजर लिया गया है।

इन राज्यों में 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में अब तक 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। यहां के सभी सरकारी और निजी स्कूल 1 जुलाई से दोबारा खुलेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित यूपी के परिषदीय विद्यालयों में भी 1 जुलाई से शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

कर्मचारियों के लिए भी महत्वपूर्ण आदेश

1 जुलाई से ट्रांसफर पर रोक लगाने का आदेश भी जारी हुआ है, जो राज्य कार्मिक विभाग द्वारा लागू किया गया है। इसका असर सरकारी शिक्षकों और कर्मचारियों पर भी पड़ेगा।

जुलाई से दिसंबर 2025 तक स्कूलों में कब-कब छुट्टी?

जुलाई से दिसंबर 2025 के बीच छात्रों और शिक्षकों को कई महत्वपूर्ण छुट्टियां मिलेंगी। इनकी सूची इस प्रकार है:

  • 6 जुलाई – मुहर्रम
  • 9 अगस्त – रक्षाबंधन
  • 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
  • 16 अगस्त – जन्माष्टमी
  • 27 अगस्त – गणेश चतुर्थी
  • 5 सितंबर – ओणम, ईद-ए-मिलाद
  • 29-30 सितंबर – महासप्तमी और महाअष्टमी
  • 1 अक्टूबर – महानवमी
  • 2 अक्टूबर – गांधी जयंती और दशहरा
  • 7 अक्टूबर – महर्षि वाल्मीकि जयंती
  • 20-23 अक्टूबर – दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज
  • 5 नवंबर – गुरु नानक जयंती
  • 24 नवंबर – गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस
  • 25 दिसंबर – क्रिसमस

(नोट: इसमें रविवार व सामान्य जयंती की छुट्टियां शामिल नहीं हैं।)

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े