राजस्थान के इन जिलों में स्कूल छुट्टी घोषित, राजस्थान में हाई अलर्ट और इन कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द School Holidays

School Holidays: पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है. इसके बाद राजस्थान के बॉर्डर क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. सुरक्षा की दृष्टि से जोधपुर आने-जाने वाली सभी उड़ानों को दोपहर 12 बजे तक रद्द कर दिया गया है. वहीं बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है.

बीकानेर और श्रीगंगानगर में स्कूल बंद

जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. आज होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. साथ ही सरकारी कर्मचारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश जारी किए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके.

जैसलमेर में भी घोषित हुआ अवकाश

जैसलमेर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसा राम ने जानकारी दी कि जिले में भी सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है. यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों के चलते लिया गया है. स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट मोड में रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

बाड़मेर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बाड़मेर जिले में भारत-पाक सीमा की सुरक्षा में तैनात BSF को अलर्ट कर दिया गया है. सुरक्षा बलों को इंटरनल सिक्योरिटी के लिए भी मुस्तैद किया गया है. प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की है.

जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर गिराए गए मिसाइल

भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के बहावलपुर में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर मिसाइल दागी. यह इलाका खाजूवाला और अनूपगढ़ से लगभग 100 किलोमीटर दूर है. आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया और जवाबी कार्रवाई की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है.

लोगों ने मनाया जश्न, लगे देशभक्ति के नारे

एयर स्ट्राइक की खबर मिलते ही सुबह-सुबह लोगों ने देशभक्ति का जश्न मनाना शुरू कर दिया. सैकड़ों युवाओं ने पटाखे फोड़े और भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए. यह दृश्य राजस्थान के कई जिलों में देखा गया जहां लोगों ने सेना के साहस को सलाम किया.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

पाकिस्तानी सेना ने भी दी पुष्टि

भारतीय वायुसेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई एयरस्ट्राइक की पुष्टि खुद पाकिस्तानी सेना ने की है. यह भारत का साफ संदेश है कि आतंकवाद के खिलाफ कोई समझौता नहीं होगा. एयरस्ट्राइक की सटीकता और रणनीतिक सफलता ने एक बार फिर भारत की सुरक्षा नीति की मजबूती को दिखाया है.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े