रेवाड़ी से शिमला-चंडीगढ़ का सफर होगा आरामदायक, रोडवेज को मिलीं 10 नई AC बसें Roadways AC Bus

Roadways AC Bus: हरियाणा परिवहन विभाग यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. इसी क्रम में अब रेवाड़ी से चंडीगढ़ वाया दिल्ली जाने के लिए पहली AC बस सेवा की शुरुआत की गई है. इस सेवा को रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

लंबी दूरी का सफर अब होगा आरामदायक

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बस सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह पहल रेवाड़ी के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में अत्यधिक राहत देने वाली है. चंडीगढ़, जयपुर, आगरा और शिमला जैसे प्रमुख रूटों पर अब यात्री एसी बसों में सफर कर सकेंगे, जो पहले की तुलना में अधिक आरामदायक होगा.

रेवाड़ी डिपो को मिलीं 10 नई एसी बसें

रेवाड़ी रोडवेज डिपो को कुल 10 नई AC बसों की सौगात मिली है. इन बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर किया जाएगा. प्रमुख रूटों में चंडीगढ़, जयपुर, आगरा और शिमला शामिल हैं. यह सभी बसें सामान्य रोडवेज बसों की तुलना में अधिक सुविधाजनक होंगी.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

कोसली से भी शुरू हुई चंडीगढ़ के लिए बस सेवा

7 जून से कोसली से चंडीगढ़ के लिए भी एक नई एसी बस सेवा शुरू कर दी गई है. इस सेवा से आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को राजधानी चंडीगढ़ तक पहुंचने में आसान और सुलभ विकल्प मिल जाएगा. कोसली क्षेत्रवासियों के लिए यह प्रथम एसी बस सेवा है. जिससे यात्रा की गुणवत्ता में सुधार होगा.

सीएम नायब सैनी को बताया विकास का आधार

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा में चहुंमुखी विकास हो रहा है. उन्होंने कहा कि रेवाड़ी डिपो को AC बसें मिलने से यह क्षेत्र यातायात के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा. साथ ही यात्रियों को भी उच्च स्तरीय सेवाएं उपलब्ध होंगी.

किराया और सुविधाएं – जानें क्या होगा खास

महाप्रबंधक प्रदीप कुमार के अनुसार नई AC बसों का किराया सामान्य बसों की तुलना में करीब डेढ़ गुना होगा, लेकिन यह वोल्वो बसों से सस्ता रहेगा. यानी यात्री कम दाम में बेहतर सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. इन बसों में स्टाफ व पास की सुविधा मान्य नहीं होगी. जिससे संचालन नियमबद्ध और व्यवस्थित रहेगा.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

सुविधाओं से भरपूर होंगी ये बसें

नई AC बसों में यात्रियों के लिए ठंडी हवा, आरामदायक सीटें, स्वच्छता और सुरक्षित सफर की पूरी गारंटी होगी. इन बसों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह गर्मियों में लम्बी दूरी की यात्रा को सहज बनाए. साथ ही तकनीकी रूप से ये बसें इंधन दक्षता और कम प्रदूषण के मानकों पर भी खरी उतरती हैं.

क्षेत्र के यात्रियों के लिए नया विकल्प

रेवाड़ी, कोसली और आसपास के क्षेत्रों के लिए यह सेवा एक बड़ा बदलाव लाएगी. चंडीगढ़, शिमला, जयपुर और आगरा जैसे पर्यटन व प्रशासनिक शहरों तक सीधी और आरामदायक पहुंच होने से यात्रियों की समय, ऊर्जा और पैसे तीनों की बचत होगी. इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए यात्रा करने वालों को विशेष लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े