REET Result 2025: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2024 के परिणाम को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर जल्द ही REET 2024 का रिजल्ट 10 मई तक जारी कर सकता है. इस संबंध में बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने संकेत दिए हैं कि पहले REET 2024 का परिणाम आएगा और फिर 2025 का.
REET परीक्षा का आयोजन फरवरी में हुआ था
REET परीक्षा का आयोजन 27 और 28 फरवरी 2024 को तीन पालियों में किया गया था. परीक्षा की तैयारी और संचालन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा किया गया था. इस बार लगभग 15.44 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया. जिनमें से 13.77 लाख परीक्षार्थी वास्तव में परीक्षा में शामिल हुए.
- लेवल 1 में: 4.06 लाख अभ्यर्थी
- लेवल 2 में: 9.70 लाख अभ्यर्थी
रीट आंसर की जारी और आपत्तियों का निस्तारण
25 मार्च को REET परीक्षा की ऑफिशियल आंसर की जारी की गई थी. इसमें 5 सवालों पर बोनस अंक दिए गए और 2 प्रश्नों में दो-दो उत्तरों को सही माना गया. इन सवालों पर आपत्तियों के निस्तारण में काफी समय लग गया. क्योंकि कुछ विषयों के विशेषज्ञ समय पर उपलब्ध नहीं हो सके. अब विशेषज्ञों के सहयोग से परिणाम की तैयारी अंतिम चरण में है.
REET रिजल्ट की संभावित तारीख
हालांकि REET रिजल्ट की कोई ऑफिशियल डेट अब तक जारी नहीं की गई है. लेकिन कई समाचार स्रोतों के अनुसार यह परिणाम 10 मई तक जारी किया जा सकता है. अंतिम पुष्टि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा ही की जाएगी और रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर ही अपलोड होगा.
REET रिजल्ट ऐसे करें चेक
REET का रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- चाहें तो उसका प्रिंट आउट या स्क्रीनशॉट सेव कर सकते हैं.
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर “REET Result 2024” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
- नया पेज खुलेगा जहां अपना रोल नंबर दर्ज करें.
- सबमिट करने पर आपका परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएगा.