2 साल बाद भी नहीं लौटे सारे गुलाबी नोट, RBI की रिपोर्ट से खुली बड़ी सच्चाई RBI Note Return Data

RBI Note Return Data: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोटों को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है. 19 मई 2023 को सर्कुलेशन से बाहर किए गए इन नोटों की वापसी को लेकर अब तक के आधिकारिक आंकड़े सामने आए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, 98.26 प्रतिशत नोट वापस आ चुके हैं. लेकिन अब भी 6,181 करोड़ रुपये मूल्य के गुलाबी नोट लोगों के पास मौजूद हैं.

अब तक कितना कैश लौटा, कितना बाकी है?

RBI के अनुसार, जब 2000 रुपये के नोटों को सर्कुलेशन से हटाने की घोषणा की गई थी. तब यह करेंसी करीब 3.56 लाख करोड़ रुपये के बराबर थी. अब 31 मई 2025 तक इनमें से 98.26% नोट बैंकों और RBI को लौटाए जा चुके हैं. लेकिन 6,181 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी प्रचलन में हैं, जो वापस नहीं आए हैं.

कहां-कहां अभी बदले जा सकते हैं 2000 के नोट?

2000 रुपये के नोट अभी भी लीगल टेंडर हैं और इन्हें बदलवाने या जमा करने की सुविधा RBI के 19 चयनित क्षेत्रीय कार्यालयों में उपलब्ध है. इन शहरों में लोग अब भी अपने पुराने नोट बदल सकते हैं:

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम.

डाकघर के ज़रिए भी बदलवा सकते हैं नोट

जिन लोगों के पास RBI कार्यालय तक पहुंच नहीं है, वे इंडिया पोस्ट (India Post) के जरिए नजदीकी डाकघर से भी ये नोट जमा करा सकते हैं. RBI लगातार अलर्ट जारी कर आम जनता को जानकारी दे रहा है कि यदि किसी के पास अब भी Rs 2000 Note हैं, तो जल्द से जल्द बदलवा लें.

2016 की नोटबंदी के बाद आए थे ये नोट

2,000 रुपये के नोटों की शुरुआत नवंबर 2016 में हुई थी, जब सरकार ने 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को बंद कर दिया था. उस समय बड़ी मात्रा में नकदी की जरूरत को पूरा करने के लिए यह उच्च मूल्यवर्ग का नया नोट पेश किया गया. बाद में अन्य मूल्यवर्ग के नोटों की उपलब्धता के बाद इनकी जरूरत खत्म हो गई और 2018-19 में इनकी छपाई बंद कर दी गई.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

क्लीन नोट पॉलिसी के तहत लिया गया था निर्णय

RBI ने 19 मई 2023 को ‘Clean Note Policy’ के तहत इन नोटों को सर्कुलेशन से हटाने का निर्णय लिया. इसके बाद बैंकों में नोट बदलवाने की सुविधा 7 अक्टूबर 2023 तक उपलब्ध कराई गई थी. जैसे-जैसे नोटों की संख्या कम होती गई. नोट बदलवाने की सुविधा केवल RBI के कार्यालयों तक सीमित कर दी गई.

अब भी समय है, बदलवा लीजिए

RBI बार-बार जनता को 2000 रुपये के नोटों को बदलवाने की अपील कर रहा है. अगर आपके पास अब भी ऐसे नोट हैं, तो निकटतम RBI कार्यालय या डाकघर के माध्यम से उन्हें तुरंत बदलवा लें. क्योंकि धीरे-धीरे इनकी उपयोगिता खत्म होती जा रही है.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े