RBI ने 100-200 के नोटों को लेकर लिया बड़ा फैसला, बैंकों को भेजे सख्त निर्देश RBI Note Guideline

RBI Note Guideline: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 100 और 200 रुपये के नोटों को लेकर एक अहम निर्णय लिया है. अब देशभर के ATM से ₹100 और ₹200 के नोट निकलना अनिवार्य कर दिया गया है. इससे आम लोगों को खासतौर पर खुदरा पैसे की किल्लत से राहत मिलेगी.

₹500 के नोटों की दिक्कत होगी कम

अभी तक ज्यादातर ATM से ₹500 के नोट ही निकलते थे. जिससे छोटे व्यापारियों, ग्राहकों और दुकानदारों को रोजमर्रा के लेन-देन में परेशानी होती थी. खुदरा पैसे की कमी, दुकानदारों की “UPI करो” वाली मजबूरी और खुले पैसे न मिलने की समस्या अब कुछ हद तक खत्म हो सकेगी.

RBI ने बैंकों और ATM ऑपरेटरों को भेजे सख्त निर्देश

RBI ने सभी बैंकों और व्हाइट लेबल ATM ऑपरेटरों को पत्र लिखकर कहा है कि वे यह सुनिश्चित करें कि ATM से ₹100 और ₹200 के नोट नियमित रूप से निकलें.
इसके लिए बैंकों को अपने ATM में अपर्याप्त छोटे नोटों की समस्या दूर करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

31 मार्च 2026 तक 90% ATM में छोटे नोट अनिवार्य

RBI ने तय किया है कि 31 मार्च 2026 तक देश के 90% ATM से केवल ₹100 और ₹200 के नोट निकलने चाहिएं. इस उद्देश्य को पाने के लिए बैंकों को अपने ATM सिस्टम और कैश मैनेजमेंट को उसी अनुरूप अपग्रेड करने के निर्देश दिए गए हैं.

ATM मशीनों में बदलाव जरूरी

RBI के इस नए नियम के तहत सभी बैंकों को अपने ATM की कैश ट्रे में 100 और 200 के नोट रखने होंगे. इससे उन लोगों को फायदा मिलेगा जो छोटे-छोटे ट्रांजैक्शन करते हैं और हर बार ₹500 के बड़े नोट से परेशान हो जाते हैं.

छोटे दुकानदारों और आम जनता को होगा सीधा फायदा

इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा:

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0
  • यूपीआई न करने वाले या कैश में लेन-देन करने वाले वर्ग को
  • छोटे दुकानदारों को जो खुले पैसे न होने की वजह से कई बार ग्राहक को मना कर देते हैं
  • आम उपभोक्ताओं को जिन्हें खुले नोटों के अभाव में बार-बार दुकानदारों से बहस करनी पड़ती है

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े