30 जून के बाद बंद हो जाएगा मुफ्त राशन, लाखों राशन कार्ड धारकों पर पड़ेगा सीधा असर eKYC Ration Deadline

eKYC Ration Deadline: अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं और अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो सतर्क हो जाइए. सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ई-केवाईसी नहीं कराने वाले लाभुकों का नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा. इसके लिए 30 जून 2025 तक की अंतिम तारीख तय की गई है.

जिले में 4.33 लाख लाभुक ई-केवाईसी से वंचित

गोपलगंज जिले में 18.24 लाख से अधिक राशन कार्डधारक सदस्य हैं. लेकिन अब तक केवल 13.91 लाख लोगों ने ही ई-केवाईसी पूरा कराया है. यानी 4,33,796 लोग अब भी इस प्रक्रिया से वंचित हैं, जो कुल लक्ष्य का केवल 76.20 प्रतिशत ही है. इससे यह स्पष्ट होता है कि 23.80 प्रतिशत लाभुकों पर राशन कार्ड रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है.

ई-केवाईसी न कराने वालों पर क्या होगा असर?

सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जिन लाभुकों की ई-केवाईसी 30 जून तक पूरी नहीं होगी, उनके राशन कार्ड से नाम हटा दिए जाएंगे. उस सदस्य को राशन मिलना बंद हो जाएगा. आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी नहीं मिलेगा. यह निर्देश राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत लागू लक्षित जन वितरण प्रणाली (TPDS) के अंतर्गत सभी लाभुकों पर लागू होगा.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

कहां और कैसे कराएं ई-केवाईसी?

राशन कार्ड धारकों को अपनी संबंधित जनवितरण प्रणाली की दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करानी होगी.

  • यह कार्य ई-पीओएस मशीन के माध्यम से मुफ्त में किया जा रहा है.
  • परिवार के प्रत्येक सदस्य की आधार से ई-केवाईसी अनिवार्य है.
  • लाभुक अपने नजदीकी डीलर के पास जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

प्रशासन की सख्ती, डोर-टू-डोर अभियान का आदेश

गोपलगंज के जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और पीडीएस डीलर ई-केवाईसी कार्य को 30 जून तक हर हाल में पूरा कराएं.

  • जरूरत पड़ने पर डोर-टू-डोर अभियान भी चलाया जाएगा.
  • लाभुकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश भी जारी किया गया है.

प्रखंडवार आंकड़े

प्रखंडराशन कार्ड में कुल सदस्यई-केवाईसी से वंचित लोग
कुचायकोट2,51,28056,191
थावे77,38417,735
गोपालगंज1,53,21038,006
मांझा1,59,65142,606
बरौली2,11,97244,315
सिधवलिया1,28,24632,239
बैकुंठपुर1,65,81831,114
कटेया83,37818,445
हथुआ1,33,90135,381
भोरे1,15,60932,946
फुलवरिया71,68214,237
पंचदेवरी68,77514,768
विजयीपुर91,42224,522
उचकागांव1,06,54528,241

इन आंकड़ों से साफ है कि कुचायकोट, बरौली, मांझा और गोपालगंज जैसे प्रखंडों में ई-केवाईसी की प्रक्रिया अब भी धीमी है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

अगर समय रहते नहीं कराई ई-केवाईसी तो…

  • राशन कार्ड रद्द हो सकता है
  • सरकारी योजनाओं से बाहर हो सकते हैं
  • भविष्य में पुनः शामिल होने के लिए लंबी प्रक्रिया झेलनी पड़ सकती है

इसलिए सरकार और प्रशासन दोनों की ओर से बार-बार अपील की जा रही है कि हर राशन कार्डधारी जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराएं.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े