राशन कार्ड बनवाने का काम हुआ आसान, घर बैठे भी कर सकेंगे आवेदन Ration Card Apply Online

Ration Card Apply Online: बिहार में अब राशन कार्ड बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. राज्य सरकार ने जरूरतमंदों को घर बैठे राशन कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई है. इसके लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने एक नया ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है. जिससे आम जनता को राहत मिलेगी.

अब राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन करें आवेदन

सरकार की इस नई पहल के तहत योग्य लाभार्थी अब rconline.bihar.gov.in पोर्टल पर जाकर राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं. इससे लोगों को लंबी कतारों और बार-बार दफ्तर जाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी. आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाया गया है.

ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले rconline.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा. वहां “न्यू यूजर साइन अप फॉर मेरी पहचान” पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी एक परिवार के सदस्य के नाम से फॉर्म भरना होगा. फिर मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन पूरा किया जाएगा.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स की लिस्ट

आवेदन पत्र भरने के बाद निम्नलिखित दस्तावेजों की स्वहस्ताक्षरित स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी:

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • परिवार का फोटो
  • आवेदक के हस्ताक्षर की फोटो
  • यदि लागू हो तो दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र या जाति प्रमाण पत्र

इन दस्तावेजों के बिना आवेदन अधूरा माना जाएगा. इसलिए अपलोड करते समय सावधानी बरतना जरूरी है.

मोबाइल पर मिलेगा रेफरेंस नंबर

ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद मोबाइल नंबर पर एक रेफरेंस नंबर भेजा जाएगा. इस नंबर की मदद से आवेदन की स्थिति को rconline.bihar.gov.in पर जाकर आसानी से ट्रैक किया जा सकता है. यह पूरी प्रक्रिया समय और संसाधनों की बचत करेगी और राशन कार्ड बनाने में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

सरकार की डिजिटल पहल से आम लोगों को मिली बड़ी राहत

बिहार सरकार की इस डिजिटल पहल से राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया काफी सरल, तेज और सुगम हो गई है. खासतौर पर ग्रामीण और कमजोर वर्ग के लोगों को अब किसी बिचौलिए या एजेंट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. सरकार का उद्देश्य है कि हर पात्र व्यक्ति को समय पर राशन कार्ड मिल सके. जिससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ सभी तक पहुंच सके.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े