2 मई को 14.2 किलो वाला LPG सिलेंडर का रेट, जाने आपके शहर में गैस सिलेंडर की कीमत LPG Cylinder Rate

LPG Cylinder Rate: तेल कंपनियों ने 2 मई 2025 के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमतें जारी कर दी हैं. देशभर के अलग-अलग शहरों में 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की दरों में मामूली बदलाव देखने को मिला है. झारखंड समेत देश के कई राज्यों में सिलेंडर की कीमत अलग-अलग है.

रांची में रसोई गैस की कीमत ₹910.50 प्रति सिलेंडर

झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹910.50 में मिल रहा है. यह कीमत राज्य के अधिकांश जिलों में समान है. अप्रैल की तुलना में इस बार रेट स्थिर रहे हैं. जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है.

जमशेदपुर और सरायकेला में सबसे सस्ता सिलेंडर

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिल रहा है, तो इसका जवाब है – जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां. इन दोनों जिलों में 2 मई को घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹892.50 दर्ज की गई, जो पूरे झारखंड में सबसे कम है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

900 रुपये से कम कीमत सिर्फ दो जिलों में

राज्य में केवल जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां ऐसे जिले हैं. जहां सिलेंडर की कीमत ₹900 से कम है. बाकी 17 जिलों में कीमत ₹910.50, 3 जिलों में ₹912, चाईबासा में ₹902 और चतरा में ₹909.50 तय की गई है.

झारखंड के प्रमुख जिलों में LPG सिलेंडर के ताजा भाव

नीचे झारखंड के विभिन्न जिलों में 2 मई को एलपीजी सिलेंडर की कीमत दी गई है:

जिलाकीमत (₹)
रांची910.50
जमशेदपुर892.50
धनबाद910.50
चाईबासा902.00
हजारीबाग912.00
चतरा909.50
सरायकेला892.50
रामगढ़912.00
बाकी जिले910.50

देश के 4 प्रमुख महानगरों में घरेलू एलपीजी की कीमत

देश के चार बड़े महानगरों में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं:

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0
शहरकीमत (₹)
दिल्ली853.00
कोलकाता879.00
मुंबई852.50
चेन्नई868.50

कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें भी हुईं अपडेट

2 मई को जारी दरों के अनुसार 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें भी कुछ बदलाव के साथ जारी की गई हैं:

शहरकीमत (₹)
दिल्ली1747.50
कोलकाता1851.50
मुंबई1699.00
चेन्नई1906.50

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े