365 दिनों में 134 दिन बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर School Holiday Calendar

School Holiday Calendar: राजस्थान के सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 1 जुलाई 2025 से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा जारी स्कूल कैलेंडर के अनुसार 365 दिनों में से 134 दिन स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी यानी कुल 231 दिन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इसमें रविवार की 48 छुट्टियां शामिल हैं। जबकि शेष अवकाश त्योहारों, राष्ट्रीय दिवसों, जयंती आदि के तहत मिलेंगे।

गर्मी, सर्दी और दीपावली की छुट्टियों की समयसीमा

दीपावली व मध्यावधि अवकाश इस बार 16 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2025 तक रहेगा। वहीं सर्दी की छुट्टियां 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक तय की गई हैं। गर्मी की छुट्टियां 17 मई 2026 से 30 जून 2026 तक रहेंगी। इन मुख्य छुट्टियों के अतिरिक्त राज्य और जिला स्तरीय शैक्षणिक सम्मेलनों के लिए 4 अतिरिक्त अवकाश निर्धारित किए गए हैं।

एक दिन में दो पर्व, छुट्टी सिर्फ एक की

इस बार कुछ खास अवसरों पर दो पर्व एक ही दिन पड़ रहे हैं, जिसके चलते छुट्टी भी सिर्फ एक दिन की मिलेगी। उदाहरण के तौर पर, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और शास्त्री जयंती दोनों एक ही दिन हैं, और वह दशहरे के दिन भी पड़ रही हैं, इसलिए एक ही दिन की छुट्टी मिलेगी। इसी प्रकार 6 जुलाई को मुहर्रम और रविवार एक साथ पड़ने के कारण अतिरिक्त छुट्टी नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

परीक्षा कैलेंडर भी तय

राजस्थान शिक्षा विभाग ने नए सत्र के लिए परीक्षा कैलेंडर भी निर्धारित कर दिया है:

  • प्रथम टेस्ट: 18 से 20 अगस्त
  • द्वितीय टेस्ट: 13 से 15 अक्टूबर
  • अर्धवार्षिक परीक्षा (Half Yearly): 12 से 24 दिसंबर
  • तृतीय टेस्ट: 5 से 7 फरवरी
  • वार्षिक परीक्षा (Final Exam): 23 अप्रैल से 8 मई
  • परिणाम (Result): 16 मई को घोषित किए जाएंगे।

स्कूलों की समय-सारणी (School Timing) भी निर्धारित

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम के अनुसार, स्कूलों का समय गर्मी और सर्दी में अलग-अलग रहेगा:

एक पारी वाले स्कूल:

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0
  • 1 अप्रैल से 30 सितंबर (गर्मी): सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
  • 1 अक्टूबर से 31 मार्च (सर्दी): सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक

दो पारी वाले स्कूल:

प्रत्येक पारी 5 घंटे की होगी

1 अप्रैल से 30 सितंबर:

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

पहली पारी: सुबह 7:00 से दोपहर 12:30 बजे तक

दूसरी पारी: दोपहर 12:30 से शाम 6:00 बजे तक

प्रत्येक पारी 5.5 घंटे की होगी

यह भी पढ़े:
Nirvah Bhatta Yojana 2025 मजदूरों को हर हफ्ते सरकार देगी 2539 रूपए, घर बैठे ऐसे करे आवेदन Nirvah Bhatta Yojana

1 अक्टूबर से 31 मार्च:

पहली पारी: सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक

दूसरी पारी: दोपहर 12:30 से शाम 5:30 बजे तक

यह भी पढ़े:
Vivah Shagun Yojana 2025 गरीब परिवारों की बेटियों को बड़ी सौगात, शादी में सरकार देगी 71000 रूपए का शगुन Vivah Shagun Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े