राजस्थान में मानसून की होगी धांसू एंट्री, इस बार 4 महीने चलेगा बारिश का सिलसिला Rajasthan Monsoon Update

Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान में भीषण गर्मी के बाद अब मौसम में बदलाव की आहट महसूस होने लगी है. प्री-मानसून बारिश ने जहां राहत दी है, वहीं मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दिनों में मानसून की प्रगति को लेकर एक विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया है. 20 जून से राजस्थान में मानसून के प्रवेश की संभावना है और यह क्रमशः पूरे प्रदेश में फैलेगा.

नौतपा के बाद प्री-मानसून की दस्तक से राहत

नौतपा खत्म होते ही प्रदेश के कई जिलों में प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई. जिसने तापमान को काफी हद तक नीचे गिरा दिया. मौसम विभाग ने पहले ही 2 जून से 5 जून के बीच तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी दी थी जो सटीक साबित हुई.

प्री-मानसून में कहां कितनी बारिश हुई?

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2 से 5 जून के बीच राजस्थान के लगभग सभी जिलों में आंधी और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. पूर्वी राजस्थान में औसतन 1.4 मिमी, पश्चिमी राजस्थान में 1.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. जबकि इस अवधि में सामान्यतः 0.5 मिमी बारिश होती है. इस दौरान ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाएं भी दर्ज की गईं.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

15 जून तक मध्य प्रदेश और 20 जून से राजस्थान में मानसून की एंट्री

IMD के अनुसार 15 जून तक मानसून मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगा और इसके बाद 20 जून तक राजस्थान के दक्षिणी जिलों तक इसकी पहुंच होगी. सबसे पहले बांसवाड़ा जिले में मानसून की दस्तक होगी.

राजस्थान में मानसून के चरणबद्ध आगमन का पूरा शेड्यूल

मौसम विभाग ने राजस्थान को मानसून की एंट्री के लिए चार हिस्सों में बांटा है. यहां जानिए कब-कहां पहुंचेगा मानसून:

20 जून तक

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0
  • मानसून बांसवाड़ा जिले में दस्तक देगा.

22 जून तक

  • झालावाड़ जिला मानसून की गिरफ्त में आ जाएगा.

25 जून तक

  • मानसून प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बारां, कोटा और उदयपुर जिलों तक पहुंचेगा.

30 जून तक

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana
  • मानसून भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, जालोर, बालोतरा, जयपुर, अजमेर, ब्यावर, अलवर और जोधपुर को कवर कर लेगा. इस तरह पूर्वी राजस्थान लगभग 30 जून तक पूरी तरह मानसूनी बारिश की जद में आ जाएगा.

5 जुलाई तक राजस्थान के लगभग सभी जिलों में पहुंचेगा मानसून

30 जून के बाद मानसून की प्रवेश रेखा पश्चिमी राजस्थान की ओर बढ़ेगी और 5 जुलाई तक यह राजस्थान के शेष जिलों को भी कवर कर लेगा. इसमें मुख्य रूप से ये जिले शामिल होंगे नागौर, सीकर, झुंझुनूं, बाड़मेर, जैसलमेर, फलौदी, बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर. इसके बाद मानसून की शाखा पाकिस्तान की ओर बढ़ जाएगी.

कब पहुंचेगा मानसून राजस्थान के किन जिलों तक

तारीखमानसून की स्थिति
20 जूनबांसवाड़ा
22 जूनझालावाड़
25 जूनप्रतापगढ़, कोटा, डूंगरपुर, बारां, उदयपुर
30 जूनजयपुर, अजमेर, सवाई माधोपुर, अलवर, जोधपुर
5 जुलाईनागौर, सीकर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, बाड़मेर, जैसलमेर

इस बार होगी सामान्य से ज्यादा बारिश

IMD का कहना है कि इस साल राजस्थान में मानसून सामान्य से ज्यादा सक्रिय रहेगा. खासतौर पर पश्चिमी और पूर्वी दोनों भागों में औसत से अधिक बारिश दर्ज होने की संभावना है. पूर्वानुमान के अनुसार जून से सितंबर तक प्रदेश में 115 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है. यह अनुमान खरीफ फसलों और जल संकट से जूझते इलाकों के लिए राहत लेकर आएगा.

किसानों और आमजन के लिए राहत की खबर

पिछले साल बारिश की कमी से जहां खेती-किसानी पर असर पड़ा था. वहीं इस बार अधिक बारिश की उम्मीद से कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलने की संभावना है. राज्य सरकार ने भी मानसून पूर्व तैयारियों को तेज कर दिया है. जिसमें जल निकासी व्यवस्था, बांधों का निरीक्षण और फसल बीमा योजनाएं शामिल हैं.

यह भी पढ़े:
Nirvah Bhatta Yojana 2025 मजदूरों को हर हफ्ते सरकार देगी 2539 रूपए, घर बैठे ऐसे करे आवेदन Nirvah Bhatta Yojana

मानसून से पहले ही बदला मौसम का मिजाज

हाल ही में आए पश्चिमी विक्षोभ ने राजस्थान के मौसम में अप्रत्याशित बदलाव ला दिया है. कई जिलों में तेज हवाएं, बारिश और आंधी के कारण तापमान में 5-6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई. गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े