राजस्थान में इस दिन शुरू होगी मानसूनी बारिश, भयंकर गर्मी से मिलेगा छुटकारा Rajasthan Monsoon Prediction

Rajasthan Monsoon Prediction : राजस्थान में गर्मी का प्रकोप लगातार तेज हो रहा है। बीते चार दिनों में दिन और रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक इजाफा दर्ज किया गया है। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश इलाकों में शुष्क मौसम और हीटवेव का असर अगले एक सप्ताह तक बना रह सकता है। हालांकि 17 जून से प्री-मानसून बारिश के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में भीषण गर्मी जारी

पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में हीटवेव, तीव्र हीटवेव और ऊष्णरात्रि की स्थिति बनी हुई है। अगले 3 से 4 दिनों तक यहां मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे गर्मी और बढ़ सकती है।

पूर्वी राजस्थान में भी अगले कुछ दिन हीटवेव की संभावना

जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के इलाकों में भी हीटवेव और गर्म रातों का दौर आने वाले 3-4 दिन तक जारी रह सकता है। हालांकि 15-16 जून से कुछ जगहों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जो राहत की शुरुआत हो सकती है।

यह भी पढ़े:
up e challan payment rules टाइम पर चालान ना भरने वालों पर होगी कार्रवाई, देना पड़ेगा इतना जुर्माना E-challan Payment Rules

पारा 47 डिग्री पार, रातें भी बन गईं तपती

मंगलवार को राजस्थान के 12 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। राज्य का सबसे गर्म स्थान 47.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यही नहीं, चार शहरों में रात का न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री से ज्यादा रहा, जो गर्मी के तीव्र स्तर को दर्शाता है।

कब-कब होगी बारिश? जानिए पूरा पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 15 दिनों में राजस्थान में प्री-मानसून और मानसून की गतिविधियां कुछ इस तरह से रहेंगी:

11 से 14 जून –

मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में हल्की प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।

यह भी पढ़े:
हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं की हुई मौज, DHBVN ने शुरू की नई तकनीक Power Line Maintenance Machine

15 जून –

पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर प्रभाव के कारण कुछ इलाकों में प्री-मानसून वर्षा की शुरुआत संभव है।

16 जून –

बारिश की गतिविधियों में इजाफा होगा। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में प्री-मानसून बारिश शुरू हो जाएगी।

17 और 18 जून –

कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़ में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान है। बारिश की मुख्य गतिविधियां दक्षिण-पूर्वी और मध्य राजस्थान में केंद्रित रहेंगी।

यह भी पढ़े:
Chhattisgarh Public Holiday 26,27 और 28 अगस्त की छुट्टी घोषित, बंद रहेंगे स्कूल, बैंक और सरकारी दफ्तर Public Holiday

20 से 25 जून –

21 से 22 जून के बीच दक्षिणी-पूर्वी और मध्य-पश्चिमी राजस्थान में मानसून के प्रवेश की संभावना है। दोपहर के समय हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

21-22 जून को पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि 21 और 22 जून को पूरे राजस्थान में मानसून की व्यापक बारिश हो सकती है। यह बारिश लंबे समय से गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत लेकर आएगी।

यह भी पढ़े:
Gold And Silver Price 24 August 2025 रविवार सुबह औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, जाने 24 कैरेट सोने की नई कीमत Gold Silver Rate Today

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े