राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ बारिश से मौसम सुहावना, इन जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी Rajasthan Rain Alert

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है और राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और केवल मानसून में बहने वाले झरनों ने भी जलधारा पकड़ ली है. सोमवार को राज्य के विभिन्न जिलों में 1 से 7 इंच तक बारिश दर्ज की गई. कई इलाकों में सड़कों पर डेढ़ से तीन फीट तक पानी भर गया. जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

चूरू, कोटा, जयपुर समेत कई जिलों में पानी-पानी

चूरू जिले के सरदारशहर में दो घंटे की मूसलधार बारिश से मुख्य बाजार जलमग्न हो गया. इसी तरह सीकर, झुंझुनूं और कोटा में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा. राजधानी जयपुर में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई. जबकि बारां जिले के मांगरोल में तेज बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. नागौर, दौसा और कोटपूतली में भी झमाझम बारिश हुई.

पूर्वी राजस्थान में मानसून का सबसे अधिक असर

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को पूर्वी राजस्थान में मानसून सबसे अधिक सक्रिय रहा. राज्य में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस माउंट आबू में रिकॉर्ड हुआ. हवा में नमी का स्तर 50 से 100 प्रतिशत के बीच बना रहा. जिससे मौसम और अधिक आर्द्र व भारी हो गया.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और रेड अलर्ट

मंगलवार को मौसम विभाग ने राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. बारां और बूंदी जिलों के लिए रेड अलर्ट. जबकि कोटा, अजमेर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, अलवर, झालावाड़ और टोंक जैसे आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. इन जिलों में भारी जलभराव, ट्रैफिक अवरोध और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है.

बारिश के आंकड़ों ने चौंकाया

राज्य में 1 जून से अब तक सामान्य से 133% अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है. खासकर जयपुर में 124% अधिक वर्षा दर्ज की गई है. यह आंकड़े मानसून की जबरदस्त सक्रियता को दर्शाते हैं. लगातार बारिश के कारण कई बांधों में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है. जिससे बाढ़ नियंत्रण विभाग को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ रही है.

राजस्थान के किन क्षेत्रों में आज होगी बारिश?

मंगलवार को कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभागों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही कुछ स्थानों पर तेज बारिश और बिजली चमकने की संभावना भी है. लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

तापमान में भारी अंतर

राज्य के विभिन्न इलाकों में तापमान में भारी अंतर देखने को मिला. जहां श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रहा, वहीं माउंट आबू में केवल 24.4 डिग्री दर्ज किया गया. जैसलमेर में भी तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. जिससे पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का प्रकोप बना रहा. न्यूनतम तापमान की बात करें तो माउंट आबू 18.0 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा. जबकि श्रीगंगानगर में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक रहा.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े