अगले 5 दिनों में बारिश-आंधी और बिजली का कहर, इन राज्यों में बारिश और लू का अलर्ट जारी IMD Rain Alert

IMD Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में अगले 5 दिन बारिश और गरज के साथ बौछारों की संभावना बनी हुई है. इसके साथ ही कुछ राज्यों में बिजली गिरने और तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी किया गया है.

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का येलो अलर्ट

IMD ने 11 मई तक पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश, गरज और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है. लोगों से आग्रह किया गया है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें.

गुजरात में तेज हवाएं और बिजली गिरने का अनुमान

गुजरात में अगले कुछ दिनों के दौरान तेज हवाएं, बिजली गिरना और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले में रहने से बचने की सलाह दी है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

मई में सामान्य से अधिक तापमान

IMD के अनुसार इस साल मई महीने में अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान देखने को मिल सकता है. हालांकि बारिश और आंधियों की घटनाएं गर्मी के तीखे प्रभाव को कुछ हद तक कम करेंगी.

राजस्थान में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी

राजस्थान के दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में आगामी 3–4 दिन आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है. हवाओं की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. जिससे स्थानीय स्तर पर नुकसान भी हो सकता है.

झारखंड में बढ़ेगी गर्मी, हीट वेव अलर्ट जारी

झारखंड में फिलहाल मौसम थोड़ा ठंडा है. लेकिन 10 मई से तेज गर्मी और हीट वेव की चेतावनी दी गई है. तीन जिलों में हीट वेव 10 मई से शुरू होगी. जबकि 11 से 13 मई तक छह जिलों में इसका असर देखा जा सकता है. विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

बिहार में लू का कहर

बिहार में 10 से 16 मई तक लू चलने की संभावना है. तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहने की उम्मीद है. पछुआ हवाओं के चलते प्रदेश के कई जिलों में लू का प्रभाव अधिक रहेगा.

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से थोड़ा कम है. मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है. जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े