सीमावर्ती गांवों में 20 मई तक स्कूल बंद, देखें स्कूलों के नामों की पूरी लिस्ट School Holiday

School Holiday: पंजाब के जिला गुरदासपुर से स्कूलों को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है. जिले के डिप्टी कमिश्नर ने सीमावर्ती गांवों में स्थित 4 स्कूलों को 20 मई 2025 तक बंद रखने का आदेश दिया है. यह कदम भारत-पाक युद्धविराम के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में बनी स्थिति को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है.

केवल सीमावर्ती स्कूलों पर लागू होंगे आदेश

डीसी द्वारा जारी आदेश सिर्फ उन्हीं स्कूलों पर लागू होंगे जो सीमा के पास स्थित हैं.
गुरदासपुर जिले के अन्य सभी स्कूलों में पढ़ाई सामान्य रूप से जारी रहेगी. 20 मई तक ये आदेश प्रभावी रहेंगे. जिसके तहत चारों स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं.

किन-किन स्कूलों में लगाई गई बंदी

डिप्टी कमिश्नर के निर्देश के अनुसार जिन स्कूलों को 20 मई तक बंद रखा जाएगा, उनकी सूची इस प्रकार है:

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana
  • सरकारी प्राइमरी स्कूल जौड़ा (डेरा बाबा नानक)
  • सरकारी प्राइमरी स्कूल शकरी (डेरा बाबा नानक)
  • सरकारी प्राइमरी स्कूल रामपुर (दीनानगर)
  • सरकारी प्राइमरी स्कूल ठाकरपुर (दीनानगर)

इन स्कूलों में छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन मोड से जारी रखने का निर्देश दिया गया है ताकि शिक्षण कार्य बाधित न हो.

सीमा पर बनी स्थिति के मद्देनज़र लिया गया निर्णय

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम के बाद भी पंजाब के कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर तनाव बना हुआ है. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था के जरिए छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े