Blacklisted The Bank: पंजाब सरकार ने एक अहम निर्णय लेते हुए HDFC Bank के साथ सभी आधिकारिक लेन-देन पर रोक लगा दी है. इस फैसले से न केवल बैंकिंग क्षेत्र में हलचल मच गई है. बल्कि प्रदेश की सरकारी वित्तीय गतिविधियों पर भी इसका गहरा असर पड़ सकता है. यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि बैंक द्वारा सरकारी विभागों को समय पर राशि लौटाने में विफलता पाई गई.
क्यों लिया गया यह कड़ा निर्णय?
वित्त विभाग के अनुसार HDFC Bank द्वारा विभिन्न विभागों को आवंटित की गई राशि को समय पर वापस न लौटाना सरकार के वित्तीय संतुलन में बाधा बन रहा था. इससे न केवल सरकारी योजनाएं प्रभावित हो रही थीं. बल्कि वित्तीय पारदर्शिता पर भी प्रश्न उठ रहे थे. इसी कारण वित्त विभाग ने सभी विभाग प्रमुखों, निदेशकों, पंचायतों, विकास प्राधिकरणों और बोर्ड निगमों को पत्र भेजकर आदेश दिया कि अब से HDFC Bank के साथ कोई भी सरकारी लेन-देन न किया जाए.
HDFC Bank को डी-एम्पैनल करने का सीधा अर्थ
सरकार द्वारा किसी बैंक को डी-एम्पैनल करने का मतलब है कि वह बैंक अब सरकारी कार्यों जैसे कि वेतन वितरण, सब्सिडी ट्रांसफर, सरकारी योजनाओं के फंड ट्रांसफर आदि में शामिल नहीं रह सकता. इसका असर बैंक की सरकारी छवि, ग्राहकों के विश्वास और कारोबार पर सीधा पड़ता है.
किन बैंकों के साथ अब होगा सरकारी लेन-देन?
पंजाब सरकार ने सभी विभागों को सरकारी अधिकृत बैंकों की सूची जारी की है. जिनके साथ अब लेन-देन किया जा सकता है. इस सूची में शामिल प्रमुख बैंक हैं:
- पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
- भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- पंजाब एंड सिंध बैंक
- केनरा बैंक
- बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- यूको बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक
- इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, यस बैंक, फेडरल बैंक
- पंजाब ग्रामीण बैंक, पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक
- कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र
ये सभी बैंक अब राज्य सरकार के लिए वित्तीय सहयोगी की भूमिका निभाएंगे.
क्या होगा ग्राहकों पर असर?
हालांकि यह फैसला सरकारी संस्थानों तक सीमित है, लेकिन इसका परोक्ष असर आम ग्राहकों पर भी पड़ सकता है. इससे बैंक की प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है और कुछ सरकारी लाभार्थी ग्राहक अपनी सेवाएं अन्य बैंकों में ट्रांसफर करने का निर्णय ले सकते हैं.
HDFC Bank की ओर से प्रतिक्रिया?
फिलहाल HDFC Bank की ओर से इस निर्णय पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन उम्मीद है कि बैंक अपनी प्रणाली में सुधार कर सरकार के विश्वास को दोबारा जीतने का प्रयास करेगा.