Property खरीदने से पहले इन 6 जरूरी दस्तावेजों को ज़रूर करें चेक, नहीं तो हो सकती है बड़ी परेशानी Property Documents

Property Documents: प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों और धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में यदि आप घर या जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सतर्क रहना बेहद जरूरी है. जरा सी लापरवाही आपकी जिंदगी भर की पूंजी को खतरे में डाल सकती है. इस लेख में हम बता रहे हैं ऐसे जरूरी दस्तावेजों के बारे में, जिन्हें चेक किए बिना प्रॉपर्टी की डील कभी न करें.

RERA सर्टिफिकेट

कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले उसका RERA रजिस्ट्रेशन चेक करना बेहद जरूरी है. यह सुनिश्चित करता है कि वह प्रोजेक्ट वैधानिक रूप से मंज़ूर और पंजीकृत है. रेरा सर्टिफिकेट प्रोजेक्ट की पारदर्शिता और भरोसे को दर्शाता है. अगर आपकी प्रॉपर्टी RERA के अंतर्गत नहीं आती है, तो उसमें कानूनी दिक्कतें आ सकती हैं.

सेल एग्रीमेंट

सेल एग्रीमेंट यानी विक्रेता और खरीदार के बीच हुई लिखित सहमति. इसमें प्रॉपर्टी से संबंधित सभी अहम बातें जैसे कब्जे की तारीख, कीमत, भुगतान की शर्तें और अन्य नियम शामिल होते हैं. होम लोन के लिए आवेदन करने पर बैंक भी सेल एग्रीमेंट की कॉपी मांगता है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट

ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (OC) बताता है कि आपकी खरीदी गई संपत्ति पर कोई अन्य व्यक्ति या संस्था का कब्जा नहीं है. यह सर्टिफिकेट स्थानीय नगर निकाय द्वारा जारी किया जाता है और यह दर्शाता है कि प्रॉपर्टी का निर्माण तय मानकों के अनुरूप हुआ है.

एन्कम्ब्रेंस सर्टिफिकेट

कई बार प्रॉपर्टी पहले से किसी बैंक या व्यक्ति के पास गिरवी रखी होती है, या उस पर कोई कर्ज बकाया होता है. एन्कम्ब्रेंस सर्टिफिकेट के जरिए यह जानकारी मिलती है कि प्रॉपर्टी किसी विवाद, ऋण या कानूनी अड़चन से मुक्त है या नहीं.

नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट

किसी भी प्रॉपर्टी की वैधता के लिए NOC जरूरी होता है, जो स्थानीय नगर निकाय, फायर डिपार्टमेंट, जल आपूर्ति विभाग आदि से लिया जाता है. यह दर्शाता है कि संबंधित अधिकारियों को प्रॉपर्टी पर कोई आपत्ति नहीं है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

मालिकाना हक का प्रमाण पत्र

प्रॉपर्टी के मालिकाना हक (Ownership Certificate) की जांच बेहद जरूरी है. यह प्रमाण पत्र स्पष्ट करता है कि प्रॉपर्टी का असली मालिक कौन है और क्या वह इसे बेचने का अधिकार रखता है. इस दस्तावेज़ को वैध रजिस्ट्री ऑफिस से जांचना चाहिए.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े