महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

PM Ujjwala Yojana 3.0: केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 चलाई जा रही है। इस योजना के तहत गरीब और ग्रामीण परिवारों की महिलाओं को मुफ्त में LPG गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है।

चूल्हे पर खाना पकाने से निकलने वाला धुआं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। जिससे सांस की बीमारियां, आंखों की जलन और फेफड़ों की समस्या बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उज्ज्वला योजना शुरू की। ताकि देश की हर महिला धुआं रहित रसोई का लाभ उठा सके।

उज्ज्वला योजना से जुड़ा नया आदेश जारी

हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से उज्ज्वला योजना को लेकर एक नया निर्देश (Order) जारी किया गया है। इसके तहत अब योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी करना अनिवार्य कर दिया गया है।

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

यानि यदि आप उज्ज्वला योजना की लाभार्थी हैं या नया गैस कनेक्शन लेना चाहती हैं, तो आपको अपने आधार कार्ड से ऑनलाइन ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बिना ई-केवाईसी के किसी भी लाभार्थी को नया कनेक्शन या सब्सिडी नहीं मिलेगी।

केवल आधार कार्ड से ही होगा ऑनलाइन आवेदन

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब गैस कनेक्शन के लिए आवेदन केवल आधार कार्ड के जरिए ही किया जा सकेगा। जो महिलाएं आधार कार्ड नहीं रखतीं, वे योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी।

यह कदम पारदर्शिता और धोखाधड़ी रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि केवल वास्तविक लाभार्थियों को ही उज्ज्वला योजना का लाभ प्राप्त हो।

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

ई-केवाईसी क्यों जरूरी की गई?

ई-केवाईसी प्रक्रिया के माध्यम से सरकार लाभार्थियों की पहचान सत्यापित करती है। यह सुनिश्चित किया जाता है कि एक ही परिवार या व्यक्ति को दो बार लाभ न मिले और योजना का फायदा सही लोगों तक पहुंचे।

ई-केवाईसी पूरी करने के बाद ही महिला को गैस कनेक्शन और मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ मिलेगा। जिन महिलाओं ने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है। उन्हें जल्द से जल्द इसे पूरा करने की सलाह दी गई है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 में आवेदन प्रक्रिया

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की आधिकारिक वेबसाइट या Indane Gas की वेबसाइट पर जाएं।

यह भी पढ़े:
Nirvah Bhatta Yojana 2025 मजदूरों को हर हफ्ते सरकार देगी 2539 रूपए, घर बैठे ऐसे करे आवेदन Nirvah Bhatta Yojana

चरण 2: Apply Option चुनें

होम पेज पर “Apply for New Connection” के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आवश्यक जानकारी और दस्तावेज़ों की सूची को ध्यान से पढ़ें।

चरण 3: गैस एजेंसी का चयन करें

अब अपनी नजदीकी गैस एजेंसी (जैसे Indane, Bharat Gas या HP Gas) का चयन करें। हम यहां Indane Gas एजेंसी के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया बता रहे हैं।

Indane Gas पर नया खाता बनाएं

Step 1: अकाउंट क्रिएशन

  • वेबसाइट पर जाकर “New User Registration” पर क्लिक करें।
  • अपना First Name, Last Name, मोबाइल नंबर और ईमेल ID दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड डालें और “Proceed” पर क्लिक करें।
  • आपके मोबाइल पर OTP भेजा जाएगा — उसे दर्ज कर Verify करें।
  • अब Password बनाएं और उसे कंफर्म करके “Submit” पर क्लिक करें।

अब आपका खाता तैयार है।

यह भी पढ़े:
Vivah Shagun Yojana 2025 गरीब परिवारों की बेटियों को बड़ी सौगात, शादी में सरकार देगी 71000 रूपए का शगुन Vivah Shagun Yojana

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 में आवेदन की प्रक्रिया

Step 1: LPG श्रेणी का चयन

लॉगिन करने के बाद “LPG Category” का चयन करें। फिर “Apply for New Connection” या “Submit KYC” विकल्प पर क्लिक करें।

Step 2: Online KYC जमा करें

ऑनलाइन आवेदन में “General Scheme >> KYC” विकल्प को चुनें और “Submit” बटन पर क्लिक करें।

Step 3: व्यक्तिगत विवरण भरें

अब आपको अपनी Personal Details जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, और आधार नंबर दर्ज करने होंगे।

यह भी पढ़े:
BPL Makan Marmat Yojana 2025 मकान मरम्मत के लिए सरकार देगी पैसे, बीपीएल परिवारों को मिलेंगे 80000 रूपए BPL Makan Marmat Yojana

Step 4: दस्तावेज़ अपलोड करें

इसके बाद मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ (जैसे आधार कार्ड, फोटो, रेशन कार्ड, BPL प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।

Step 5: नियम स्वीकार करें और सबमिट करें

सभी विवरणों की जांच करने के बाद “Terms & Conditions” को स्वीकार करें और “Submit Application” बटन पर क्लिक करें।

आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा और सत्यापन के बाद आपको मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़े:
Gold-Silver Price Today 9 July 2025 बुधवार को सस्ता हुआ 24 कैरेट सोना, खरीदारी करने वालों की हुई मौज Gold-Silver Price Today

ई-केवाईसी पूरी करने की प्रक्रिया

यदि आप पहले से उज्ज्वला योजना की लाभार्थी हैं, तो ई-केवाईसी पूरी करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • अपने गैस वितरक (Distributor) की वेबसाइट पर जाएं या एजेंसी में संपर्क करें।
  • अपना आधार नंबर और LPG ID दर्ज करें।
  • “e-KYC Verification” पर क्लिक करें।
  • आपके मोबाइल पर भेजे गए OTP को दर्ज करें और प्रक्रिया पूरी करें।
  • सत्यापन पूरा होने के बाद आपका खाता अपडेट हो जाएगा और आप योजना का लाभ जारी रख पाएंगी।

योजना का उद्देश्य और लाभ

महिलाओं को स्वच्छ और स्वस्थ जीवन देना

इस योजना का सबसे बड़ा उद्देश्य महिलाओं को धुआं रहित रसोई का वातावरण देना है, ताकि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से राहत मिले।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम

चूल्हे के धुएं से जहां प्रदूषण बढ़ता है, वहीं एलपीजी गैस के प्रयोग से पर्यावरण की गुणवत्ता बेहतर होती है।

यह भी पढ़े:
Gold-Silver Rate Today 10 June 2025 मंगलवार सुबह धड़ाम से गिरा सोने का भाव, जाने 24 कैरेट सोने की नई कीमत Gold-Silver Price Today

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद

यह योजना गरीब महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन मुफ्त में उपलब्ध कराती है, जिससे उन्हें सिलेंडर खरीदने का आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ता।

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े