18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सुनहरा मौका, बाल प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान PM National Child Award 2025

PM National Child Award 2025: भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस बार भी देशभर से 18 वर्ष से कम आयु के प्रतिभाशाली बच्चों को इस सम्मान के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया जा रहा है. इन पुरस्कारों का उद्देश्य उन बच्चों को पहचान देना है. जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में प्रेरणा और सकारात्मकता फैलाई हो.

किन क्षेत्रों में योगदान देने वाले बच्चे कर सकते हैं आवेदन?

समाज सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल, पर्यावरण, बहादुरी और कला जैसे क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले बच्चे इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं. डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने जानकारी दी कि यह पुरस्कार उन बच्चों को मिलेगा. जिन्होंने अपनी प्रतिभा से दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत का कार्य किया हो और समाज में सकारात्मक प्रभाव छोड़ा हो.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस पुरस्कार के लिए आवेदन केवल भारतीय नागरिक और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे ही कर सकते हैं. बच्चे खुद अपना नामांकन कर सकते हैं या फिर उनके माता-पिता, शिक्षक, स्कूल या सामाजिक संस्थाएं उनका नामांकन कर सकती हैं.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि और प्रक्रिया

इस पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है. आवेदन करने के लिए बच्चों को केंद्र सरकार के पोर्टल http://awards.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा रही है. जिससे देश के किसी भी कोने से बच्चा इसमें भाग ले सकता है.

नामांकन से पहले तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे. जिनमें शामिल हैं:

  • आवेदक का जन्म प्रमाण पत्र
  • क्षेत्रीय योगदान से संबंधित प्रमाण-पत्र या उपलब्धियां
  • फोटोग्राफ व वीडियो लिंक (यदि हो)
  • स्कूल से प्राप्त अनुशंसा पत्र या प्रशंसा पत्र

जिला प्रशासन भी कर सकता है नामांकित

जिला बाल सुरक्षा इकाई, शिमलापुरी को भी पात्र बच्चों की जानकारी साझा की जा सकती है. इसके बाद यह जानकारी निदेशालय, सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब, चंडीगढ़ को भेजी जाएगी. इसका उद्देश्य यह है कि ग्रामीण और पिछड़े इलाकों के प्रतिभाशाली बच्चे भी इस सम्मान से वंचित न रहें.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

पुरस्कार में क्या मिलेगा बच्चों को?

पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाले बच्चों को न केवल राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाता है. बल्कि उन्हें प्रशस्ति पत्र, मैडल और अन्य प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है. इसके अतिरिक्त इन बच्चों को विभिन्न राष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलता है.

क्यों है यह पुरस्कार खास?

यह पुरस्कार देश के होनहार बच्चों की प्रतिभा को पहचान देता है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए मनोबल व आत्मविश्वास प्रदान करता है. पिछले वर्षों में ऐसे कई बच्चे सम्मानित हो चुके हैं. जिन्होंने छोटी उम्र में बड़े बदलाव लाकर एक मिसाल कायम की है.

आवेदन से जुड़ी जरूरी बातें

  • आवेदन http://awards.gov.in पोर्टल पर ही स्वीकार किए जाएंगे
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2025
  • बच्चे की आयु आवेदन की तिथि तक 18 वर्ष से कम होनी चाहिए
  • आवेदन के साथ सभी प्रमाणिक दस्तावेज अपलोड करना जरूरी

अगर आपके बच्चे में है प्रतिभा, तो मौका न छोड़ें

यदि आपके बच्चे ने अपने क्षेत्र में कुछ अलग किया है. कोई उपलब्धि पाई है या समाज के लिए सकारात्मक काम किया है, तो पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 में नामांकन जरूर करें. यह सम्मान आपके बच्चे को एक नई पहचान और दिशा दे सकता है.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े