पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों के लिए चेतावनी, अटक सकता है 20वीं किस्त का पैसा PM Kisan Yojana

PM Kisan Yojana: अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी किए अगली किस्त जारी नहीं की जाएगी. ऐसे में जिन किसानों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनकी किस्त अटक सकती है. ई-केवाईसी की प्रक्रिया आप ऑनलाइन पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर पूरी कर सकते हैं.

ऐसे करें ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी

PM Kisan योजना में ई-केवाईसी करना बेहद आसान है. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले PM Kisan पोर्टल पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए “e-KYC” विकल्प पर क्लिक करें.
  • अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और “सर्च” बटन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें.
  • OTP प्राप्त होने के बाद उसे दर्ज करें.
  • OTP वेरीफाई होते ही आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

वैध जमीन दस्तावेज हों तो ही मिलेगा लाभ

PM-Kisan योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा. जिनके पास वैध कृषि योग्य भूमि है. यदि भूलेख (Land Records) में गड़बड़ी है तो किस्त रोकी जा सकती है. इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि अपनी जमीन के रिकॉर्ड का समय रहते वेरिफिकेशन करवाएं और कोई त्रुटि हो तो उसे सुधारें.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

आधार और बैंक अकाउंट लिंक होना अनिवार्य

आपका आधार कार्ड और बैंक खाता आपस में लिंक होना चाहिए. क्योंकि किस्त की रकम सीधे खाते में ट्रांसफर होती है. अगर आधार से बैंक लिंक नहीं है या नाम की स्पेलिंग में अंतर है, तो भुगतान फेल हो सकता है. ऐसे में बैंक जाकर विवरण की सही जानकारी सुनिश्चित करें.

आवेदन में हर जानकारी भरें एकदम सही

नाम, IFSC कोड, बैंक अकाउंट नंबर जैसी सभी जानकारियां सही भरना बेहद जरूरी है. अगर आवेदन में कोई गलती रह जाती है, तो राशि खाते में नहीं पहुंच पाएगी. इसलिए नया आवेदन भरते समय या जानकारी अपडेट करते समय पूरे विवरण को सावधानी से जांचें और फिर सबमिट करें.

पोर्टल पर समय-समय पर चेक करें स्टेटस

PM-Kisan पोर्टल पर लॉग इन करके समय-समय पर अपना स्टेटस चेक करते रहें. इससे आप जान पाएंगे कि आपकी किस्त प्रक्रिया में कहां अटकी हुई है और अगर कोई त्रुटि हो तो समय रहते उसे सुधारा जा सके. बहुत से मामलों में गलत IFSC कोड, स्पेलिंग मिस्टेक या आधार मिसमैच के कारण किस्त अटक जाती है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े