एटीएम गलती से 100 की जगह निकलने लगा 500 के नोट, बंदे की ईमानदारी ने बचाए बैंक के लाखों रुपए ATM Glitch

ATM Glitch: बिहार की राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में एक अनोखी बैंकिंग गलती सामने आई, जिसने सभी को चौंका दिया. तकनीकी खामी की वजह से एटीएम से निकलने वाले नोटों की वैल्यू उलट-पुलट हो गई. लेकिन जिस शख्स को इसका फायदा मिल सकता था. उसने अपनी ईमानदारी से सबका दिल जीत लिया.

इलाज के लिए पैसे निकालने गया युवक

घटना उस वक्त की है जब एक युवक अपने परिजन का इलाज कराने IGIMS अस्पताल आया था. उसे रुपयों की जरूरत थी और वह पास के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम में पैसे निकालने पहुंचा. लेकिन जब उसने पैसा निकाला तो 100 की जगह 500 के नोट और 500 की जगह 100 रुपये के नोट बाहर आने लगे.

गड़बड़ी देख युवक ने तुरंत पुलिस को दी सूचना

पहले तो युवक थोड़ा घबरा गया. लेकिन तुरंत ही उसने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए शास्त्री नगर थाना को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमर कुमार मौके पर पहुंचे और एटीएम को अस्थायी रूप से बंद करवा दिया. ताकि और कोई व्यक्ति इससे गलत फायदा न उठा सके.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

बैंक प्रबंधन ने की त्वरित जांच

घटना की जानकारी पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक को दी गई. वे तुरंत मौके पर पहुंचे और गड़बड़ी की पुष्टि होते ही बैंक की तकनीकी टीम को बुलाया गया. जांच के बाद एटीएम को तुरंत लॉक करवा दिया गया. ताकि किसी और ग्राहक को नुकसान न हो.

बैंक को बचाया लाखों के संभावित नुकसान से

बैंक प्रबंधक ने बताया कि इस तकनीकी गड़बड़ी की सभी पहलुओं से जांच की जाएगी और इसमें लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी. युवक की सूझबूझ और ईमानदारी से बैंक को लाखों रुपये के संभावित नुकसान से बचा लिया गया. इस घटना की सोशल मीडिया पर भी सराहना हो रही है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े